तारीख पर तारीख मिल रही है जज साब, पर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म 'दामिनी' में सन्नी देओल का यह डॉयलॉग सीबीआई विशेष कोर्ट संख्या-1 में में सटीक बैठता है।
दरअसल, यहां पिछले 41 दिनों से किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो सकी है। प्रत्येक तारीख पर वादकारी कोर्ट पहुंचते हैं मगर तारीख लेकर लौट जाते हैं।
दरअसल 30 नवंबर 2013 को कोर्ट के विशेष
न्यायाधीश एस. लाल के रिटायर होने के बाद से अभी तक इस कोर्ट में किसी
न्यायाधीश को नियुक्त नहीं किया गया है।
सीबीआई विशेष कोर्ट में अहम मामले विचाराधीन हैं। इनमें मुख्य रूप से एनआरएचएम घोटाला, निठारी कांड, मेरठ का स्मिता भादुड़ी एनकाउंटर केस के अलावा एंटी करप्शन के कई मामले शामिल हैं।
निठारी कांड के दो मामले और स्मिता भादुड़ी एनकाउंटर मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। तीनों ही मामले अब फैसले के करीब हैं। 26 नवंबर 2013 को चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में फैसला सुनाने के बाद विशेष न्यायाधीश 30 नवंबर को रिटायर हो गए थे।
इसके बाद से ही उक्त कोर्ट में अभी तक किसी न्यायाधीश को नियुक्त नहीं किया जा सका है। यहीं कारण है कि इस कोर्ट में विचाराधीन सभी मामलों को पिछले 41 दिन से तारीख ही मिल रही है।
खास बात यह भी है कि इस कोर्ट में ज्यादातर मामले ऐसे हैं, जिनकी सुनवाई को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने डे-टू-डे सुनवाई के आदेश दे रखे हैं।