फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI screws on DCP who get jobs through fake documents

दिल्लीः फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने वाले डीसीपी पर सीबीआई का शिकंजा

Thu, 10 Sep 2020 03:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Sep 2020 03:42 AM IST
सार

  • पूर्व पत्नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई, डीसीपी का दावा- वैवाहिक विवाद में की गई झूठी शिकायत

विज्ञापन
CBI screws on DCP who get jobs through fake documents
संजय कुमार सेहरावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी संजय कुमार सेहरावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, संजय पर दिल्ली, अंडमान व निकोबार द्वीप पुलिस सेवा (डीएएनआईपीएस) कैडर में चयन के लिए समान नाम वाले व्यक्ति के दस्तावेजों और हस्ताक्षर का अवैध इस्तेमाल करने का आरोप है।

विज्ञापन


संजय पूर्वी दिल्ली में एडिशनल डीसीपी-2 के तौर पर तैनात हैं। सीबीआई टीम ने बुधवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार के पीतमपुरा स्थित घर और डीसीपी ईस्ट कार्यालय में मौजूद उनके कमरे की तलाशी भी ली। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने यह कार्रवाई संजय कुमार की पूर्व पत्नी की शिकायत पर की है। हालांकि संजय का कहना है कि दिल्ली पुलिस का विजिलेंस विभाग पहले ही उसकी पूर्व पत्नी के पिता की शिकायत पर जांच कर चुका है। उसने इसे वैवाहिक विवाद के कारण लगाया गया झूठा आरोप बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने कहा, एक अदालत ने दो आदेश पारित करते हुए दिल्ली पुलिस से इस मामले की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में मांगी थी, जो जमा कराई जा चुकी है।

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त ने भी गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को अदालत का फैसला आने से पहले कोई कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए थे। संजय ने दावा किया कि सीबीआई ने बिना किसी प्राथमिक जांच या उसका पक्ष जाने बिना ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed