फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI raids eight places in Delhi-NCR in 1200 crores bank fraud

1200 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में दिल्ली-एनसीआर में आठ जगह सीबीआई छापे

Fri, 27 Nov 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
CBI raids eight places in Delhi-NCR in 1200 crores bank fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सीबीआई ने कैनरा बैंक के नेतृत्व वाले 12 बैंकों के संघ से 1200 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की एक चावल निर्यात कंपनी और इसके अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और प्रमोटर करण चनाना और एमडी राजेश अरोड़ा समेत शीर्ष एक्जीक्यूटिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने कैनरा बैंक की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। एफआईआर दर्ज करने के बाद एजेंसी ने आरोपियों के दिल्ली और एनसीआर स्थित आठ जगहों पर छापा भी मारा। एफआरआई में अरोड़ा और चनाना के अलावा अपर्णा पुरी, जवाहर कपूर, पूर्व निदेशक अनीता डियांग और वित्तीय प्रमुख अक्षय श्रीवास्तव का भी नाम है। 27 साल पुरानी कंपनी बासमती और गैर बासमती चावलों का निर्यात का काम करती है। धोखाधड़ी का खुलासा 22 मई 2019 को हुआ। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने खाते में फर्जीवाड़ा किया। बैंक फंड हासिल करने के लिए गैरकानूनी ढंग से दस्तावेज में जालसाजी की। अमीरा इंडिया अमीरा मॉरिशस की सहयोगी कंपनी है। इसका आधिपत्य ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में पंजीकृत अमीरा नेचर फूड्स लिमिटेड के पास है और इसका मुख्यालय दुबई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश से बाहर रहने वाले चनाना कंपनी के प्रमुख प्रमोटर हैं और भारतीय कंपनी का संचालन एमडी अरोड़ा करते हैं। अरोड़ा पश्चिमी दिल्ली में जनकपुरी में रहते हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि बैंकों से धोखाधड़ी करने की साजिश में कंपनी के सभी निदेशक शामिल थे। अपनी शिकायत में बैंक ने वित्तीय प्रमुख श्रीवास्तव की जांच किए जाने का खासतौर पर जिक्र किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed