{"_id":"5e2390e48ebc3e4b3f5c18b0","slug":"cbi-raid-for-bsf-exam-recruitment-scam-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ भर्ती परीक्षा धांधली: दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सीबीआई के छापे, कई अधिकारी जांच की घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ भर्ती परीक्षा धांधली: दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सीबीआई के छापे, कई अधिकारी जांच की घेरे में
Sun, 19 Jan 2020 04:48 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 19 Jan 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापे मारे। जांच एजेंसी भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट के मूल्यांकन में धांधली किए जाने के आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीबीआई ने इस मामले में मुरादनगर निवासी रवि कुमार व दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीएस डाटामेशन रिसर्च सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद सबूत जुटाने के लिए सीबीआई टीमों ने दिल्ली, गाजियाबाद व गुरुग्राम में आरोपियों के ठिकाने खंगाले।
विज्ञापन
एजेंसी की ओर से बताया गया कि परीक्षा में धांधली के जरिये अयोग्य उम्मीदवारों को पास कराकर मेडिकल जांच के लिए बुलवाया गया था। इसके लिए परीक्षा में बैठने वाले अयोग्य उम्मीदवारों से बाहरी लोगों के जरिये घूस ली गई। इस मामले में बीएसएफ के कई अधिकारी व निजी फर्में भी जांच के घेरे में हैं।
विज्ञापन