फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI probe against Akhilesh in mining scam said Siddharth Nath singh

अखिलेश के माफिया से रिश्ते, सीबीआई करे जांचः सिद्धार्थनाथ

Mon, 07 Jan 2019 04:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
CBI probe against Akhilesh in mining scam said Siddharth Nath singh
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कथित खनन घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि अखिलेश की सरकार के साथ आरोपियों का ‘चोली दामन’ का साथ था। पार्टी ने कहा है कि छापेमारी के समय को लेकर सवाल उठाने की बजाय अखिलेश को इसका जवाब देना चाहिए कि उनकी सरकार में करोड़ों रुपये की ‘लूट’ क्यों हुई।

विज्ञापन


अवैध खनन के मामले में शनिवार को सीबीआई की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित होने के आरोप को खारिज करते हुए यूपी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि भाजपा को सपा-बसपा के गठबंधन से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘दोनों दल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। जो ‘लूल्हे-लंगड़े’ हैं, उन्हें वैशाखी की जरूर पड़ती है।’ उन्होंने कहा कि यदि आपने जनता का पैसा लूटा है, तो कानून अपना काम करेगा। सीबीआई इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रति जवाबदेह है और अदालत ने ही 2016 में जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


यूपी के मंत्री का दावा, अखिलेश के माफिया से रिश्ते
सिद्धार्थ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्ते खनन माफिया से रहे हैं। सीएम रहते अखिलेश खुद खनन मंत्री भी थे। इसी दौरान उनकी चहेती आईएएस अधिकारी ने घोटाला किया। इसी संलिप्तता के कारण सहारनपुर, बरेली, कौशांबी में भी अवैध खनन हुआ। अवैध खनन के लिए ही चहेती अधिकारी बी. चंद्रकला को हमीरपुर का डीएम बनाया। अखिलेश की सहमति से ही अवैध खनन हुआ। अंबिक तिवारी, दिनेश मिश्रा, संजय दीक्षित और आदिल खान से सपा और तत्कालीन सीएम अखिलेश के क्या रिश्ते हैं? पूर्व सीएम ने अपना घर खाली करने के दौरान दीवारें तोड़ीं, क्या दीवार के अंदर कोई राज था?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed