सीबीआई करेगी मुंडे की मौत की जांच!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की सड़क दुर्घटना मौत मामले की तफ्तीश सीबीआई को जा सकती है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस में हलचल तेज हो गई है। तुगलक रोड थाना पुलिस केस फाइल को पूरा करने में जुट गई है।
नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि मामले की तफ्तीश सीबीआई को देने को लेकर अभी उनके पास किसी तरह के ऑर्डर नहीं आए हैं और न ही उन्हें इस बारे में किसी तरह की जानकारी है।
तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की तफ्तीश ठीक से कर रही है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को घटना स्थल का स्केल्ड मैप बनवाया है। नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही मामले की तफ्तीश सीबीआई को सौंपी जा सकती है।
एक्सिडेंट में नहीं बनवाया जाता स्केल्ड मैप
ऐसे में मामले की जांच में कोई कमी तो नहीं रही इसको लेकर तुगलक रोड थाना पुलिस वकीलों से कानूनी सलाह ले रही है। सड़क दुर्घटना को लेकर आईआईटी दिल्ली, एसएफएल और रोड सेफ्टी सेल आदि जगहों से रिपोर्ट आनी हैं।
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सोमवार को घटना स्थल का स्केल्ड मैप बनवाया है, ताकि कोर्ट में घटनास्थल वाली जगह स्पष्ट हो सके।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला केंद्रीय मंत्री की मौत से जुड़ा है, इस कारण पुलिस तफ्तीश में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। वैसे दिल्ली पुलिस हत्या के मामले में घटनास्थल का स्केल्ड मैप तैयार करवाती है। सड़क दुर्घटनाओं में दिल्ली पुलिस कभी घटनास्थल का मैप एक्सपर्ट से तैयार नहीं करवाती है।