फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBI is examining land allotted to builders in Yadav Singh case

यादव सिंह मामला:CBI खंगाल रही बिल्डरों को आंवटित जमीन

Wed, 27 Apr 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 27 Apr 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
CBI is examining land allotted to builders in Yadav Singh case
यादव स‌िंह के बंगले पर छापा

नोएडा प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह पर लगे घोटालों की जांच कर रही सीबीआई ने अब 2002 से 2007 के दौरान नोएडा में बिल्डरों को आवंटित जमीन खंगालनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने प्राधिकरण से इस अवधि के आवंटन का ब्योरा मांगा है। इससे पहले जांच एजेंसी 2007 से 2012 तक का ब्योरा ले चुकी है। फिलहाल, यादव डासना जेल में बंद हैं। सीबीआई की स्पेशल टास्क फोर्स के एक अधिकारी का पत्र नोएडा प्राधिकरण को सोमवार को मिला है, जिसमें सेक्टर-96, 97 व 98 में आवंटित जमीन का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन


साथ ही, 2002 से 2007 के दौरान अन्य बिल्डरों को भी आवंटित ग्रुप हाउसिंग प्लॉटों की सूची मांगी है। प्राधिकरण ने 2006 में एक ही बिल्डर को सेक्टर-96, 97 व 98 तीनों सेक्टर आवंटित कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2002 से 2007 के दौरान आवंटन की सूची मांगी

CBI is examining land allotted to builders in Yadav Singh case
यादव स‌िंह के बंगले पर छापा

14.07 लाख वर्ग मीटर जमीन की डील करीब 1500 करोड़ रुपये में हुई थी। हालांकि, बिल्डर अब तक इस पूरे एरिया को विकसित नहीं कर सका है। जानकार बताते हैं कि नोएडा में फ्लैट कल्चर की शुरुआत ही 2002 से हुई है। उससे पहले प्राधिकरण प्लॉट आवंटित करता था। 2002 से 2007 के बीच कुछ बड़े आवंटन हुए थे।

सेक्टर-96, 97 व 98 की डील उस समय की सबसे बड़ी डील थी। इस कारण यह उस समय डील काफी चर्चा में रही। एलआईसी से कर्ज के कारण हाल ही में जमीन की नीलामी की सूचना के कारण दोबारा यह आवंटन काफी चर्चा में रहा।

जानकार यह भी बताते हैं कि बिल्डरों को सबसे ज्यादा जमीन 2007 से 2012 के बीच आवंटित की गई। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और नोएडा फेज तीन के ज्यादातर आवंटन इसी अवधि के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed