फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI detains German national of Indian origin with 6 kg cocaine at Delhi airport

Delhi: खिलौनों के अंदर छिपाई थी 30 करोड़ की कोकीन, 270 कैप्सूल मिले; दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया शख्स

Fri, 26 Jul 2024 02:36 AM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Jul 2024 02:36 AM IST
सार

सीबीआई ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को कथित तौर पर छह किलोग्राम कोकीन रखने के साथ हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 30 करोड़ की कोकीन बरामद की गई है।

विज्ञापन
CBI detains German national of Indian origin with 6 kg cocaine at Delhi airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के एयरपोर्ट सीबीआई ने छह किलो कोकीन के साथ एक शख्स को पकड़ा है। सीबीआई भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को तलाशी के लिए रोका था। जिसके बाद सीबीआई को कोकीन के 270 कैप्सूल मिले। बताया जा रहा है कि आरोपी इन कैप्सूल को कपड़े के गद्देदार खिलौनों में छिपाया हुआ था। इस बारे में सीबीआई को इंटरपोल की तरफ से इनपुट मिला था। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने गुरुवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय मूल के एक जर्मन नागरिक को कथित तौर पर छह किलोग्राम कोकीन रखने के साथ हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी को इंटरपोल से इनपुट मिला था कि इंडिगो की उड़ान 6ई 1308 से दोहा से दिल्ली यात्रा कर रहा जर्मन नागरिक अशोक कुमार कथित तौर पर अपने साथ नशीला पदार्थ ले जा रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीबीआई ने कुमार को रोकने के लिए अधिकारियों की एक टीम को यहां हवाईअड्डे पर भेजा। जब दोपहर करीब तीन बजे विमान उतरा, तो टीम हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन पर इंतजार कर रही थी, जहां उसे रोका गया और एक अलग कमरे में ले जाया गया, जहां उसकी गहन तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीबीआई को 270 कैप्सूल मिले, जिनमें लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग छह किलोग्राम कोकीन थी, जो दो खिलौनों के अंदर छिपाकर छिपाई गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed