{"_id":"62c83ad3ffaa5447602303d3","slug":"cbi-action-in-the-bribery-case-related-to-power-grid-six-including-the-executive-director-arrested-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Power Grid Bribery Case: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, कार्यकारी निदेशक समेत छह को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Power Grid Bribery Case: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, कार्यकारी निदेशक समेत छह को किया गिरफ्तार
Fri, 08 Jul 2022 07:41 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 08 Jul 2022 07:41 PM IST
सार
सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जांच एजेंसी की टीमों ने बुधवार को नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत अन्य शहरों के 11 ठिकानों पर छापामारी शुरू की। इस दौरान बीएस झा के गुरुग्राम स्थित आवास से 93 लाख रुपये भी जब्त किए।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीबीआई ने रिश्वत के मामले में भारतीय पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक (ईडी) बीएस झा और छह अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर रिश्वत के बदले निजी कंपनी का पक्ष लेने का आरोप है। इस संबंध में टाटा पावर के अधिकारियों का नाम भी जुड़ रहा था। लेकिन कंपनी ने बयान जारी कर इसका खंडन किया है।
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जांच एजेंसी की टीमों ने बुधवार को नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत अन्य शहरों के 11 ठिकानों पर छापामारी शुरू की। इस दौरान बीएस झा के गुरुग्राम स्थित आवास से 93 लाख रुपये भी जब्त किए।
विज्ञापन
सीबीआई ने पावर ग्रिड के कार्यकारी निदेशक बीएस झा समेत सात अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए सभी छह अधिकारियों को पंचकूला की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 जुलाई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। ईटानगर में तैनात झा बीते कुछ दिनों से सीबीआई के रडार पर थे।
विज्ञापन
टाटा पावर ने जारी किया बयान
टाटा पावर ने इस संबंध में बयान जारी किया है। टाटा पावर के प्रवक्ता ने कहा, ''टाटा पॉवर यह स्पष्ट करना चाहती है कि उसका कोई अधिकारी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के इस कथित रिश्वत के मामले में संलिप्त नहीं है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। कुछ मीडिया खबरों में इस मामले में टाटा पॉवर का नाम गलत चलाया जा रहा है।''