फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Caution! The Face Cream blonde spreading cancer.

सावधान! गोरा करने वाली फेस क्रीम बांट रही कैंसर

Thu, 05 Feb 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 Feb 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Caution! The Face Cream blonde spreading cancer.
गोरा निखार पाने के लिए बाजार से क्रीम खरीदें तो सोच समझ लें। कहीं ऐसा न हो कि खूबसूरती के चक्कर में आपकी त्वचा बदसूरत हो जाए।
विज्ञापन


साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ जाएं क्योंकि चेहरे को गोरा बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली क्रीम में रसायन मिला पाया गया है।

इस आयुर्वेदिक क्रीम में चेहरे के रंग को जल्दी और ज्यादा साफ करने के लिए बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित रसायन हाईड्रोक्यूनान मिलाया जा रहा था।

मुंबई में इस क्रीम के सैंपल में रसायन मिलने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने इसकी शिकायत अफसरों से की थी। इसके बाद 24 जनवरी को ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने छापामारी कर 12 नमूने लिए थे।

क्रीम के मेरठ रोड स्थित गोदाम पर 1.09 करोड़ रुपये की क्रीम सीज की गई थी। स्टेट लैबोरेटरी की जांच में 8 सैंपल फेल हो गए हैं।

इसके बाद ड्रग कंट्रोलर ने सूबे में इसकी बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही अलर्ट जारी कर देशभर में इसकी बिक्री रोकने की सिफारिश की है। कंपनी पर कार्रवाई के लिए उत्तराखंड सरकार को लिखा गया है।
विज्ञापन


मिलावट का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूध, मिठाई, पनीर, मावा और दवाओं के साथ ही अब चेहरे को गोरा बनाने वाली क्रीम में भी घातक रसायन की मिलावट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि कंपनी चेहरे को गोरा बनाने वाली क्रीम का मुंबई में सैंपल लिया गया था।

इस आयुर्वेदिक क्रीम में जांच में हाईड्रोक्यूनान नामक रसायन मिला पाया गया। आयुर्वेदिक क्रीम में रसायन मिलाना अपराध है। इस मामले को हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता ने शासन को लिखकर भेजा था।

ड्रग कंट्रोलर एके मल्होत्रा के आदेश पर मेडिसन उपायुक्त एके जैन के नेतृत्व में मुरादाबाद, मेरठ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के ड्रग अफसरों की टीम ने क्रीम के गोदाम से 12 सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। गोदाम पर 1.09 करोड़ की क्रीम सीज की गई थी।

क्रीम के नौ सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को ड्रग कंट्रोलर एके मल्होत्रा को प्राप्त हो गई। डा. मल्होत्रा ने बताया कि क्रीम में रसायन हाईड्रोक्यूनान की मात्रा 3-4 फीसदी मिली पाई गई है। यह प्रतिबंधित रसायन है।

इसका प्रयोग करने वालों को घातक बीमारी हो सकती हैं। इसके चलते देश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वेस्ट इंडिया के कंट्रोल रूम मुंबई, ईस्ट इंडिया के कंट्रोल रूम कोलकाता, साउथ इंडिया के कंट्रोल रूम चेन्नई और नार्थ इंडिया के कंट्रोल रूम गाजियाबाद को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तरांचल, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, कश्मीर और बिहार आदि नार्थ इंडिया कंट्रोल रूम के सर्किंल में क्रीम की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है।

सभी जनपदों के ड्रग इंस्पेक्टरों को इसका स्टाक सीज करने के आदेश दिए गए हैं। उत्तराखंड सरकार को कंपनी पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है। अब कंपनी और इसके विक्रेताओं-मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।


अभी सैंपल की रिपोर्ट नहीं मिली है। सैंपल फेेल होने और क्रीम पर रोक लगाए जाने की जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी स्तर पर क्रीम में कोई मिलावट नहीं की जा रही थी। जो सैंपल लिए गए हैं वह क्रीम असली है या नकली इसकी जांच कराई जाएगी। शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन की बैठक बुलाकर स्टेट लैब की रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा।
जावेद हसन, लीगल एडवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed