{"_id":"cf115bcf75b38d9c2675c2e9bd0553dc","slug":"caused-by-the-murder-of-two-children-women-hanging-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की हत्या कर महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों की हत्या कर महिला ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Apr 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
जफरपुर कलां इलाके के मुंडेला गांव में शनिवार शाम एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली। मृतकों की शिनाख्त साधना (27), जाह्नवी (3) और कुणाल (5) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शाम के समय साधना का पति जब घर लौटा तो उसने तीनों को फंदे से लटका हुआ देखा। पुलिस को मृतका के पास से एक सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए पति को परेशान नहीं करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, साधना अपने पति नवनीत व दो बच्चों के साथ मुंडेला गांव में रहती थी। नवनीत के माता-पिता भी इनके साथ ही रहते हैं। नवनीत पेशे से टैक्सी चालक है।
विज्ञापन
शनिवार शाम वह ड्यूटी पर गया था। इस बीच उसके माता-पिता भी किसी काम से बाहर गए थे। घर में साधना दोनों बच्चों के साथ अकेली थी। शाम करीब 7.00 बजे जब नवनीत घर पहुंचा तो देखा कि साधना व उसके दोनों बच्चे फंदे से झूल रहे थे।
पुलिस आशंका जता रही है कि साधना ने पहले अपने दोनों बच्चों की फंदा लगाकर हत्या की और बाद में वह खुद भी फांसी पर झूल गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुदकुशी की वजह घरेलू विवाद हो सकता है।