फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Caught on porn Aamir Khan's new film poster

अभिनेता आमिर खान के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 07 Aug 2014 08:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 07 Aug 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
Caught on porn Aamir Khan's new film poster

अपनी नई आने वाली हिंदी फिल्म ‘पीके’ के हाल ही में जारी हुए एक पोस्टर से फिल्म अभिनेता आमिर खान कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता विपिन त्यागी ने उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने का परिवाद एसीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया है।

इसमें एक अंग्रेजी दैनिक के एमडी समेत चार अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने वादी के बयान दर्ज करने को अब 29 अगस्त नियत की है।

अधिवक्ता विपिन त्यागी ने बताया कि आमिर खान की नई मूवी का पोस्टर विगत दिनों एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित किया गया था। इस अश्लील पोस्टर से समाज में गलत मैसेज गया है।

यह सीधे तौर पर आईपीसी की 292,293 और 294 के दायरे में आता है। अधिवक्ता ने दलील दी है कि आमिर खान कथाकार, निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता हैं। वह एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यों के लिए 2003 उन्हें पदमश्री और 2010 में पदम भूषण से भी नवाजा जा चुका है। अंग्रेजी दैनिक को महिलाएं, बच्चे, बूढे़ और समाज के लोग इस समाचार पत्र को पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद पोस्टर में अश्लीलता परोसी गई। अधिवक्ता ने कहा है कि आमिर खान के अलावा अंग्रेजी दैनिक के एमडी, चेयरमैन, एडीटर इन चीफ और एसोसिएट एडिटर के खिलाफ परिवाद दर्ज किया जाए। कोर्ट 29 अगस्त को अब वादी के बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed