{"_id":"d857e18f36949c76802df2d9ed29a5b1","slug":"catching-train-women-and-two-children-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला व दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला व दो बच्चों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 05 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़खल पुल के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक महिला बच्चों को दवा दिलाने घर से निकली थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह नेहरू कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। वह निजी कंपनी में ठेकेदारी का काम करता है। उसकी 26 वर्षीय पत्नी विश्वा, चार वर्षीय बेटा तुषार और एक साल का बेटा वंश भी रहता था।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर पत्नी दोनों बेटों को दवा दिलाने को घर से एक हजार रुपये लेकर सरायख्वाजा के लिए निकली थी। करीब ढाई बजे बड़खल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
उसके पति को सूचना देकर बुला लिया गया है। राजस्थान के भरतपुर जिले में रहने वाले मायकेवालों को भी खबर दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।