{"_id":"d00cac6c5453636736b4856e8a30b285","slug":"cat-centres-in-noida-and-greater-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, नोएडा और ग्रेनो में कहां पड़ेगा कैट का सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, नोएडा और ग्रेनो में कहां पड़ेगा कैट का सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 25 Oct 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम समेत निजी प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के लिए परीक्षा केंद्रों को निर्धारित करते हुए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर में 11 सेंटर होंगे।
विज्ञापन
इनमें से नोएडा में एक सेंटर आईटी कंपनी में और ग्रेटर नोएडा में 10 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 16 और 22 नवंबर को दो-दो शिफ्ट में कराई जानी है, जिसके लिए देश भर से एक लाख 97 हजार छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
दरसअल सत्र 2015-17 बैच के आईआईएम और प्राइवेट बी-स्कूल में एडमिशन के लिए कैट की आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से
30 सितंबर तक आयोजित की गई। इसके बाद सिर्फ एक दिन के लिए 10 अक्तूबर को आवेदन फिर खोले गए, जिसमें 71 हजार आवेदन आए।
इस पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में 1.97 हजार छात्रों ने आवेदन किया। छात्र अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के आधार पर इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्रों के लिए देश भर के 99 शहरों में कुल 354 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से नोएडा में एक, ग्रेनो में 10, दिल्ली में 13, गाजियाबाद में 6 जबकि गुड़गांव और फरीदाबाद में तीन-तीन परीक्षा केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा व नोएडा के परीक्षा केंद्र
नोएडा में सेक्टर-63 स्थित टीएआई इंफोटेक में सेंटर बना है। ग्रेटर नोएडा में द्रोणाचार्य कॉलेज, जीएल बजाज, जीएनआईटी, आईईसी, आईआईएमटी, ईशान इंस्टीट्यूट, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, जेआरई ग्रुप, केसीसी इंस्टीट्यूट, मंगलमय इंस्टीट्यूट में कैट परीक्षा होगी।