फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Caso campaign, are living without police verification tenant

बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं किराएदार

Thu, 22 Jan 2015 10:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 22 Jan 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
Caso campaign, are living without police verification tenant

सीओ प्रथम अनिल यादव के नेतृत्व में बुधवार को कैला भट्ठा इलाके में पुलिस टीम के साथ मिलकर कासो अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान कोतवाली, विजयनगर, सिहानीगेट, कविनगर सहित महिला थाने की पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड, एलआईयू और एसपीओ मौके पर मौजूद रहे।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने घर-घर जाकर वहां रह रहे किराएदारों का सत्यापन किया और उनके आइडी प्रूफ की जांच की। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान नहीं मिला।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक कासो अभियान चलाया गया। सीओ ने बताया कि करीब 30 मकान ऐसे मिले हैं जहां रहने वाले किराएदारों के कमरों में ताले लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिकों ने भी उन किराएदारों से पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया है। ऐसे मकान मालिकों को किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन जल्द से जल्द करा लेने के लिए नोटिस दिए गए हैं।

नोटिस मिलने पर भी अगर मकान मालिकों ने उनके यहां पर किराए पर रहे रहे लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed