फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cashless transaction message will be given with Gita message

गीता के साथ दिया जाएगा कैशलेस ट्रांजेक्शन का संदेश

Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 06 Dec 2016 12:41 AM IST
सार

गीता जयंती समारोह में लगेगी भव्य प्रदर्शनी
गीता के साथ दिया जाएगा कैशलेस ट्रांजेक्शन का संदेश

विज्ञापन
Cashless transaction message will be given with Gita message
गीता जयंती समारोह स्‍थल का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

08 से 10 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन एससीईआरटी परिसर में किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर श्री शीतला माता पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयोजन के नियुक्त नोडल अधिकारी वत्सल वशिष्ठ ने सोमवार को अधिकारियों की टीम के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


अधिकारियों की टीम के साथ गीता जयंती पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी, शोभा यात्रा तथा कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि गीता जयंती समारोह में भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें गीता सार के अलावा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


यहां पहुंचने वाले लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में बताया जाएगा। पिछले दिनों केन्द्र सरकार ने एक हजार और पांच सौ रूपये के बड़े नोट बंद कर दिए थे जिसके बाद बैंको के सामने पैसे निकलवाने वालों की लाइनें देखी जा सकती हैं, परंतु सरकार अब आम जनता को डिजीटल ट्रांजेक्षन के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिशा में गीता जयंती महोत्सव के दौरान लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में भी आम जनता के तरीके सिखाएं जाएंगे। प्रदर्शनी में नगर निगम का स्वच्छता पर आधारित स्टॉल भी रहेगा। लोगों को अपने घर व आस-पास के क्षेत्रों मे साफ-सफाई रखने तथा खुले में शौच नहीं जाने के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा पॉलिथीन फ्री, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। गीता जयंती महोत्सव में शोभा यात्रा भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी जिसमें माता शीतला पूजा स्थल बोर्ड गुरुग्राम, इस्कोन, जीयो गीता आदि संस्थाओं द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।


गुरुग्राम के विभिन्न मंदिरों तथा पूजा स्थलों के पुजारी भी इस शोभा यात्रा में भाग लेंगे। श्रृंगेरी विद्यापीठ के विद्यार्थी इस शोभा यात्रा में गीता के शरेको का उच्चारण करेंगे। इस तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन 10 दिसंबर को स्थानीय सेक्टर-43 के पावर ग्रिड कॉलोनी स्थित एमपी हॉल में सांयकाल के दौरान 3 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गीता में भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए संदेश को मुख्य रूप से दर्शाया जाएगा। गीता सार पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम महोत्सव के पहले दो दिन भी प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed