{"_id":"58776f9d4f1c1b7840ba882d","slug":"cashless-method-learned-to-punchayat-members-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रतिनिधियों को बताएं कैशलेस लेन-देन के तरीके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत प्रतिनिधियों को बताएं कैशलेस लेन-देन के तरीके
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय तावडू़ में बृहस्पतिवार को पंच-सरपंचों को एक दिवसीय कैशलेस भुगतान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कैशलेस लेन-देन, राशि अंतरण, भुगतान एवं इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पंचायत विभाग के जावेद अली एबीपीओ व मोहमद परवेज आलम बीपीएम ने संयुक्त तौर पंच सरपंचों व आगंनवाड़ी वर्करों संबोधित करते हुए कहा की देश में प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे देश में कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक और कॉर्ड आधारित पेमेंट सिस्टम के इस्तेमाल के लिए व्यवसायियों, दुकानदारों और आम लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। थोड़ी सी जागरूकता और तकनीक के उपयोग से आसानी से कैशलेस लेन-देन को सीखा जा सकता है। उन्होंने पंच-सरपंचों से अपील की है कि वे भी कॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम से लेन-देन शुरू करें।
विज्ञापन
यह पद्वति अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन धीरे-धीरे आदत बनने पर कैशलेस भुगतान बहुत सरल लगने लगेगा। उन्होंने लोगों से कैशलेस पद्वति अपनाने के लिए समार्ट फोन का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा की सभी लोग अपने खाते में आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर लिंक कराएं ताकि सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ बिना बैंक के चक्कर काटे सीधे मिल सके । शिविर में 100 से अधिक सरपंच, पंच व आगबंनवाड़ी वर्करों एंव स्वंय सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया।
एबीपीओ व बीपीएम ने संयुक्त तौर बताया की कैशलेस लेनदेन करने से समय की बचत एंव विशवशनीयता अधिक होती है। उन्होंने कैश लेश हरियाणा वेबसाइट के द्वारा लोगों को रजिस्ट्रेशन के बारे में भी बताया। इस मौके पर सिंडीकेट बैंक से आए प्रशिक्षकों में गुलशन कुमार, तहसीलदार, बीईओ, सीडीपीओ, आंनवाड़ी सुपरवाईजर ने भी लोगों को कैशलेस देने के लिए प्रोत्साहित किया।