{"_id":"5853fb454f1c1b7c7c64ad83","slug":"cashback-offers-started-at-the-petrol-pump-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर मिलने लगा कैशबैक ऑफर, 1000 पर 7.50 रुपये का कैशबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर मिलने लगा कैशबैक ऑफर, 1000 पर 7.50 रुपये का कैशबैक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार से शहर के पेट्रोल पंप पर कैशबैक ऑफर शुरू हो गया है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल लेने पर 0.75 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। यानि 1000 रुपये का तेल लेने पर 7.50 रुपये का फायदा होगा। कार्ड स्वाइप होने के 48 से 72 घटें के भीतर कैशबैक खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
शहर में 162 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। जिसमेें दो सरकारी है शेष प्राइवेट हैं। इन पंपों पर नोटबंदी के एक सप्ताह बाद से लोगों ने प्लास्टिक मनी से पेट्रोल भरवाना शुरू कर दिया था। लेकिन दुपहिया चालक खुले पैसे देते थे।
विज्ञापन
ऐसे में बृहस्पतिवार को शुरू हुए कैशबैक ऑफर से प्लास्टिक मनी का प्रयोग बढ़ गया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन गुप्ता ने बताया कि कैशबैक ऑफर शुरू होने से पहले सिर्फ 10 प्रतिशत लोग ही डिजिटल तरीके से पेट्रोल का भुगतान करते थे।
विज्ञापन
लेकिन अब 95 प्रतिशत लोगों ने प्लास्टिक मनी का प्रयोग शुरू कर दिया है। पेटीएम से भुगतान में भी कमी आई है। पंपों पर 5 प्रतिशत से भी कम कैश भुगतान हो रहा है।