जनवरी से इनको मिलने लगेगी कैश सब्सिडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कैश सब्सिडी के लिए तीन माह का समय दिया जाएगा।
जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड है, उन्हें जनवरी माह से ही कैश सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी।
इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता हैं।
गैस एजेंसियों को निर्देश मिले हैं कि एक जनवरी से सब्सिडी के बदले उपभोक्ताओं को नकद राशि का भुगतान किया जाएगा।
अखिल भारतीय एलपीजी वितरक संघ के जिला प्रधान शशिकांत शर्मा बताते हैं कि आधार कार्ड को लिंक अप करने का काम शुरू कर दिया गया है।
अगर किसी उपभोक्ता के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे मार्च तक रियायती सिलेंडर देने का निर्देश है। आधार कार्ड लिंक अप कराने के बाद गैस बुकिंग के समय ही सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में आ जाएगी।
उपभोक्ता को डिलीवरी लेने के समय सिलेंडर की राशि का पूरा भुगतान गैस एजेंसी को करना होगा। इसके बाद एजेंसी अपने पोर्टल पर इसकी एंट्री कर देगी।