फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cash snatched ran Little Thief

डांस किया फिर कैश छीनकर भागे लिटिल चोर

Fri, 14 Feb 2014 10:27 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Fri, 14 Feb 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
Cash snatched ran Little Thief

डाकघर अधिकारी के बेटे के सगाई समारोह से तीन नन्हें चोरों ने चार लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि लिटिल चोर खेतों की ओर भागे थे। खेत से तीन लाख रुपये बरामद हो गए हैं, जबकि एक लाख रुपये गायब हैं।

घटना बृहस्पतिवार शाम एनएच-58 पर मनोटा गांव के सामने रास बैंक्वेट हॉल की है। पकड़े गए चोरों में 13 साल की लड़की भी शामिल है।

डिफेंस कालोनी निवासी अनिल शर्मा दिल्ली बाराखंभा रोड स्थित डाकघर में अधिकारी है। बृहस्पतिवार को उनके बेटे तुषार की रास बैंक्वेट हॉल में सगाई थी।

तुषार बंगलुरू में इंजीनियर है। तुषार का रिश्ता गाजियाबाद कोटगांव निवासी जगवीर सिंह सिरोही की बेटी से तय हुआ है। अनिल शर्मा ने बताया कि सगाई समारोह के दौरान तीन बच्चे उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर खेतों की ओर भागे।
विज्ञापन


पीड़ित के शोर मचाने पर अंकुर जौहरी, बंटी आदि ने पीछा किया। इस दौरान चोरों ने बैग को खेत में फेंक दिया, जिससे नोटों की गड्डी खेत में बिखर गई। पीछा कर रहे लोगों ने तीनों बच्चों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पकड़े तीनों नन्हें लुटेरों ने कीमती कपड़े पहने रखे थे और स्टेज पर डांस भी किया था। इसके चलते लोगों को उन पर शक नहीं हो सका। इनकी उम्र 9 से 13 साल तक है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


ट्रेंड गैंग के बच्चे
शादी समारोह के दौरान चोरी की यह पहली वारदात नहीं है। ये ट्रेंड गैंग के बच्चे हैं। इससे पहले भी जनपद में 10 से ज्यादा चोरियां कर चुके हैं। घंटाघर रामलीला ग्राउंड और इंदिरापुरम के एक बैंक्वेट हॉल में चोरी करते हुए तो दो बच्चों को लोगों ने पकड़ लिया था। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। खाना खाने के बहाने के बच्चे बैंक्वेट हॉल में घुस जाते हैं और फिर मौका पाकर चोरी करते हैं।

नहीं मिला ज्वेलरी से भरा बैग
सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में एनएच-58 पर शादी समारोह से सप्ताहभर पहले लिटिल एक चोर ने ज्वेलरी से भरा बैग चोरी कर लिया था। वह अच्छे कपड़े पहने हुए था। पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि बच्चे की तस्वीर सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed