{"_id":"58fe05244f1c1b4766c0c40a","slug":"case-will-be-filled-after-seven-days-against-builders-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में होगा बिल्डर पर केस दर्ज, बिल्डर-खरीदार बातचीत विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में होगा बिल्डर पर केस दर्ज, बिल्डर-खरीदार बातचीत विफल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 24 Apr 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाने की आस में गाढ़ी कमाई खर्च करने वाले बायर्स का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आम्रपाली लेजर पार्क में फ्लैट खरीदार बिल्डर पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें एक सप्ताह में केस दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आम्रपाली लेजर पार्क प्रोजक्ट में फ़्लैट खरीदार सोमवार को सूरजपुर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। खरीदार गौरव गुप्ता ने बताया कि उसने वर्ष 2010 में आम्रपाली के लेजर पार्क प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदा था।
विज्ञापन
बिल्डर ने 36 माह में फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन सात साल बाद भी कब्जा नहीं मिला है। ज्यादातर खरीदार 90 से 100 प्रतिशत धनराशि का भुगतान कर चुके हैं। प्रोजक्ट में लगभग 4000 फ्लैट खरीदार हैं, जो कब्जे के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
बायर्स ने आरोप लगाया कि बिल्डर 4000 लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया है। इसके चलते उन्होंने आम्रपाली बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी को लिखित तहरीर दी। बायर्स ने बताया कि एसएसपी ने तहरीर लेकर बिसरख कोतवाली पुलिस को जांच कर एक सप्ताह में केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
वहीं, एकदंत बिल्डर से समझौते की वार्ता को लेकर बायर्स सूरजपुर कोतवाली में एकत्र हुए, लेेकिन मुख्य साझेदार के नहीं पहुंचने की वजह से बैठक परवान नहीं चढ़ सकी। अगले सप्ताह फिर बायर्स और बिल्डर की बैठक होगी।
फिर नहीं पहुंचा एकदंत बिल्डर का साझेदार
16 अप्रैल को बायर्स एकदंत बिल्डर के एक साझेदार को वसुंधरा (गाजियाबाद) से सूरजपुर कोतवाली लेकर पहुंचे थे। बायर्स का कहना था कि सूरजपुर साइट-सी में एकदंत बिल्डर का प्रोजेक्ट है। यूपीएसआईडीसी ने बिल्डर को जमीन आवंटित की है। बिल्डर ने 2012 में प्रोजेक्ट लांच किया था।
बिल्डर पांच टावरों में 500 फ्लैट बना रहा है। इसमें 335 फ्लैट की बुकिंग हो चुकी है। बिल्डर ने बुकिंग के समय वर्ष 2014 में पजेशन देने का वादा किया था। अधिकांश खरीदार पूरा पैसा जमा कर चुके हैं। इसके बावजूद प्रोजेक्ट का काम अधूरा पड़ा है।
बिल्डर ने निर्माण के नाम पर एक बैंक से मोटा ऋण भी ले रखा है। साझेदार ने लिखित में बायर्स सेे वादा किया कि वह एक सप्ताह के भीतर दूसरे साझेदार से उनकी मीटिंग व वार्ता करा देगा। सोमवार को बायर्स एक बार फिर बिल्डर सेे मीटिंग के लिए सूरजपुर कोतवाली पहुंचे, लेकिन इस बार भी साझेदार वहां नहीं आया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि अगले सप्ताह एक बार फिर साझेदार को बुलाया गया है, अगर वह इस बार नहीं आएगा तो एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।