{"_id":"59610c0c4f1c1bb5568b4603","slug":"case-registered-on-doctor-over-infant-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर महिला डॉक्टर पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत पर महिला डॉक्टर पर मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी के एक बाद एक नवजात की मौत होने के मामले में पुलिस ने महिला डॉक्टर पर केस दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी बच्ची की मौत हुई। डिलीवरी के बाद उनकी बच्ची सही थी। बाद में उसकी हालत बिगड़ी। पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को नामजद कर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस ने हॉस्पिटल से महिला की डिलीवरी व नवजात के ईलाज का रेकॉर्ड लेकर जांच शुरू कर दी है। यहां पर बता दें कि गांव गढ़ी हरसरू निवासी राजकुमार ने अपनी पत्नी को सेक्टर पांच थाना एरिया के शिवा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। डिलीवरी के लिए वह अपनी पत्नी को यहां पर लेकर आया था।
विज्ञापन
गुरुवार शाम करीब चार बजे उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची जन्म के बाद स्वस्थ थी। आरोप है कि दो घंटे बाद बच्ची की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई। महिला डॉक्टर ममता पर लापरवाही का आरोप है। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा भी किया था। यह मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
इस बारे में पुलिस के पास शुक्रवार को शिकायत आई। सेक्टर पांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला डॉक्टर पर लगे लापरवाही के आरोपों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।