फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case registered against Women children murder and attempt to suicide

मां ने दो बच्चों को चौथी मंजिल से फेंका, फिर खुद भी कूदी, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Wed, 27 Mar 2019 06:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Mar 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
case registered against Women children murder and attempt to suicide
मृतक बच्चों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रविवार रात अपने दो बच्चों को चौथी मंजिल से नीचे गिराने के बाद खुद भी छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाली आलिया (34) के खिलाफ पुलिस ने बच्चों की हत्या और खुदकुशी की कोशिश का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में वारदात की वजह पारिवारिक कलह होने की बात सामने आई है। पुलिस ने महिला के परिजनों को वारदात की जानकारी दी है। इसके बाद वे मुंबई से दिल्ली रवाना हो गए हैं। पुलिस मेडिकल बोर्ड से बच्चों का पोस्टमार्टम करा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुरानी दिल्ली में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करने वाला मुनव्वर (36) लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क एन ब्लॉक मेें पत्नी आलिया, महक (7) और आफान (3) के साथ रहता था। पांच साल से परिवार चौथी मंजिल पर रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12 साल पहले मुनव्वर की शादी आलिया से हुई थी। पड़ोसी व पेशे से वकील जफर अब्बास ने बताया कि रात करीब पौने नौ बजे अचानक शोर होने पर वह बाहर निकले तो आफान गली में गिरा था और लहूलुहान था। 
 

लोग पुलिस को सूचना दे ही रहे थे कि पता चला कि पड़ोस के मकान की दूसरी मंजिल पर एक महिला व एक बच्ची गिरी। तीनों को पास के वालिया नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

आलिया को लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। जांच में पता चला कि घटना के समय मुनव्वर घर में मौजूद नहीं था। आलिया के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शुरुआती जांच में पता चला कि वारदात की वजह घरेलू कलह थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को आलिया ने इसकी पुलिस से शिकायत भी की थी। पुलिस उसके घर पर गई थी। पुलिस महिला के बयान लेने के लिए उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। 

इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आलिया ने पहले बेटे को चौथी मंजिल से फेंका। इसके बाद बेटी के साथ छलांग लगाई थी। अस्पताल में आलिया की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मुनव्वर के मकान पर पहुंची तो वहां एक पालतू कुत्ता मिला। इसे पड़ोसी के हवाले कर दिया गया।

आलिया के डिप्रेशन में होने की भी जांच

पूछताछ में आलिया के पति व ससुरालवालों का कहना है कि मूलत: मुंबई की रहने वाली आलिया शादी से पहले से ही डिप्रेशन की शिकार थी। उसका इलाज चल रहा था। मुनव्वर बिहार के सहरसा का रहने वाला है। आलिया डिप्रेशन की दवा खाती थी। बच्चों के पैदा होने के बाद भी वह लगातार दवाइयों का सेवन कर रही थी।

मुनव्वर उसे दवा खाने से मना करता था, जिसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था। सोमवार शाम आलिया ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। बताया जा रहा है कि मां ने उसे मुनव्वर से लड़ाई करने से मना किया था। पुलिस आलिया के डिप्रेशन में होने की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed