फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against two people for breaking home quarantine rules in delhi

होम क्वारंटीन के निर्देश का पालन नहीं करने वाले दो लोगों पर मामला दर्ज

Thu, 09 Jul 2020 05:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Jul 2020 05:56 PM IST
सार

-खाड़ी देश से आने के बाद होम क्वारंटीन में रहने के दिए गए थे निर्देश, पुलिस ने सरकारी आदेश का उल्लंघन का मामला दर्ज किया

विज्ञापन
Case registered against two people for breaking home quarantine rules in delhi
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

खाड़ी देश से आने के बाद होम क्वारंटीन के निर्देश का पालन नहीं करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों को एयरपोर्ट पर जांच के बाद 14 दिन के लिए घर में रहने की सलाह दी गई थी। 

विज्ञापन


चांदनी महल इलाके में रहने वाले शाहिद को खाड़ी देश से आने के बाद कोरोना जांच किया गया और उस 26 जून से 12 जुलाई तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई। लेकिन उसके फोन के सर्विलांस से पता चला कि वह निर्देशों की अवहेलना कर घर के बाहर निकलकर इधर-उधर घूम रहा है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने इसकी जांच की। आस पास के लोगों ने बताया कि वह लगातार घर से बाहर निकल रहा है। जांच के बाद पुलिस ने शाहिद के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने और महामारी को फैलाने के बाबत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चांदनी महल निवासी साजिद 1 जुलाई को खाड़ी देश से दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उसे होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई थी। लेकिन मोबाइल सर्विलांस से पता चला कि वह घर से निकल रहा है। पुलिस टीम ने जांच के बाद उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed