फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against sister in law under other sections including blackmailing on complaint of youth in Del

शातिर भाभी: देवर संग किया ऐसा सलूक कि उसके पास लोगों के आने लगे कॉल, फिर सामने आया एक वीडियो, मांगी ये कीमत

Sun, 24 Sep 2023 08:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Sep 2023 08:10 PM IST
सार

पुलिस ने देवर की शिकायत पर आरोपी भाभी मेहनाज के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया और वीडियो की जांच कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Case registered against sister in law under other sections including blackmailing on complaint of youth in Del
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक महिला ने देवर के साथ जमकर बदसलूकी और गाली-गलौज की। इस दौरान उसने वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवक के पास जब लोगों के कॉल आए तो उसे वीडियो का पता चला। आरोप है कि युवक ने भाभी से वीडियो हटाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

इसके बदले भाभी ने पांच लाख रुपये की डिमांड की। दरअसल युवक के भाई व भाभी के बीच विवाद चल रहा है। मामला महिला अपराध शाखा में विचाराधीन है। दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। पीड़ित अपने भाई के साथ श्रीनिवासपुरी स्थित महिला अपराध शाखा के दफ्तर पहुंचा था। वहीं पर महिला ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित इरफान हुसैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में इरफान ने बताया कि उसके भाई इमरान और भाभी मेहनाज में कुछ समय से विवाद चल रहा है। भाभी ने पूरे ससुराल पक्ष की शिकायत श्रीनिवासपुरी स्थित महिला अपराध शाखा में की हुई है।

विज्ञापन

आरोप है कि 19 सितंबर को दोनों पक्ष जांच में शामिल होने के लिए श्रीनिवासपुरी पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के बाद मेहनाज ने इरफान के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इस दौरान उसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया। इसके बाद इरफान के पास लोगों के कॉल आने लगे। इरफान ने भाभी से वीडिया हटाने के लिए कहा तो वह पांच लाख की डिमांड करने लगी।

इसके बाद दोनों के बीच दोबारा विवाद हो गया। बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद मेहनाज के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया और वीडियो की जांच कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed