{"_id":"6a610b207889f849140421fc","slug":"case-registered-against-four-individuals-for-demanding-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113862-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख की रंगदारी मांगी, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख की रंगदारी मांगी, चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह लाख रुपये में किया था समझौता, जान बचाने के लिए चलती बाइक से कूदा पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना।
अश्लील वीडियो बनाने, 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदेनी निवासी कासम पुत्र इस्लाम ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक महिला की ओर से लगातार कॉल की जा रही थी। महिला ने खुद को परेशानी में बताते हुए गांव मुबारिकपुर बुलाया। 19 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह मुबारिकपुर पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही एक महिला ने उसे घर के अंदर बुला लिया, जहां पहले से मौजूद रिजवान पुत्र आजाद, महमूद पुत्र पहलू, आजाद और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू की। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में छह लाख रुपये देने पर बात तय हुई। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार अब्दुल गनी को घटना की जानकारी दी। आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर दूसरी जगह ले जाने लगे। रास्ते में बीसरु गांव के पास पीड़ित ने अपनी जान बचाने के लिए चलती मोटरसाइकिल से छलांग लगा दी और ग्रामीणों से मदद मांगी। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सिटी थाना प्रभारी कुदंन सिह ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।