{"_id":"59383cc54f1c1b901c9c98a0","slug":"case-registered-against-family-for-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर हमला-फायरिंग का आरोप लगा दर्ज कराया केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पर हमला-फायरिंग का आरोप लगा दर्ज कराया केस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगनपुर गांव में बुधवार सुबह कुछ लोगों ने घर पहुंचकर एक परिवार से मारपीट और फायरिंग की और हथियारों की बट से मारकर परिजनों को घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व प्रधान बलराज आर्य के भाई, भतीजों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि आरोपी पक्ष ने भी मंगलवार को युवक को अगवा कर हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दूसरे पक्ष के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जगनपुर के गजब सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही अजयपाल आर्य से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार सुबह अजयपाल अपने बेटों-सुभाष व श्रीनिवास, भतीजे बलेश्वर छह साथियों के साथ उनके घर पहुंचे। उस समय परिवार के रामवीर घर के बाहर खड़े थे। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, लेकिन रामवीर बच गए और जान बचाकर घर में जा घुसे। आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें पीटा और हथियारों के बट से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान रामवीर को बचाने आई पत्नी ब्रजेश व बेटी काजल से भी आरोपियों ने मारपीट की और हथियारों के की बट से मारकर घायल कर दिया। पीड़ितों का शोर की आवाज कुछ लोग उस ओर दौड़ पड़े, यह देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने पीड़ित की घर के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। बता दें कि अजय पाल आर्य भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और श्रीनिवास आर्य सपा कार्यकर्ता हैं। एक अन्य आरोपी बलेश्वर पूर्व प्रधान बलराज आर्य का पुत्र है। बता दें कि मंगलवार को बलराज आर्य को अगवा कर हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन