मल्लिका की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका सहरावत अभिनीत ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ के निर्माता के खिलाफ केस दायर कर फिल्म के पोस्टर पर रोक लगाने की मांग की गई है।
फिल्म के इस पोस्टर में मल्लिका सहरावत को कपड़ों के बजाय तिरंगा लपेटे हुए दिखाया गया है। कानून की पढ़ाई कर रहे सुमित कुमार ने यह याचिका दायर की है।
कड़कड़डूमा जिला अदालत के अवकाशकालीन जज महावीर सिंघल के समक्ष बुधवार को सुमित कुमार की याचिका पर सुनवाई हुई।
कोर्ट में पेश होंगी मल्लिका!
याची ने फिल्म के पोस्टर पर रोक लगाने और प्रचार में आगे इसका प्रयोग न करने की मांग की है।
अदालत ने मल्लिका सहरावत, फिल्म निर्देशक केसी बोकाडिया व निर्माता कंपनी बीएमबी म्यूजिक एंड मैगनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड का पक्ष सुने बिना कोई भी अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। मामले की सुनवाई के लिए की 25 जुलाई की तारीख तय की है।
क्या है मामला
मल्लिका सहरावत की आने वाली फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स का एक पोस्टर जारी किया गया है। इसमें अभिनेत्री को एंबेसडर कार के ऊपर तिरंगे में लिपटा हुआ दिखाया गया है। इसकी पृष्ठभूमि में राजस्थान विधानसभा का चित्र दिखाया गया है।