फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case on Education Department

मान्यता नहीं मिली तो किया शिक्षा विभाग पर केस

Tue, 05 May 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 05 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
case on Education Department

एक गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल ने जिला शिक्षा विभाग पर केस कर दिया है। हाईकोर्ट की ओर से भिजवाए गए नोटिस में स्कूल ने शिक्षा विभाग पर सवाल उठाए हैं। स्कूल की मानें तो उसने कई बार स्कूल की मान्यता के लिए आवेदन किया। लेकिन विभाग उसे मान्यता नहीं दे रहा है और बार-बार नोटिस देकर स्कूल बंद करने का दबाव डाल रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले कई महीनों से बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर दबाव बनाते हुए पढ़ाई बंद कराने पर काम चल रहा है। बरौला के एक गैर मान्यता प्राप्त स्कूल में दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह का कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में जिला बेसिक शिक्षा परिषद पर बरौला के एक निजी स्कूल ने आरोप लगाया है कि उसे मान्यता नहीं दी जा रही है। साथ ही विभाग की ओर से बार-बार नोटिस दिया जा रहा है कि स्कूल बंद कर बच्चों का दाखिला कहीं और कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी करुणा शर्मा का कहना है कि मान्यता के लिए जो शर्तें हैं उसका पालन करना जरूरी है। मानक पर खरा उतरने पर ही स्कूल को मान्यता दी जाती है। इसके लिए एक तय समय अवधि में आवेदन करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed