फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police at AAP Minister Atishi House to Serve notice in MLA Poaching Allegation Case

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: क्राइम ब्रांच ने आतिशी के ओएसडी को सौंपा नोटिस, पांच फरवरी तक जवाब देने को कहा

Sun, 04 Feb 2024 02:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 04 Feb 2024 02:42 PM IST
सार

MLA Poaching Case Delhi : आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टाफ को शनिवार को नोटिस दे दिया। वहीं, दिल्ली पुलिस आज फिर आतिशी को नोटिस देने पहुंची।

विज्ञापन
Delhi Police at AAP Minister Atishi House to Serve notice in MLA Poaching Allegation Case
आतिशी के घर से रवाना हुई दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा आज फिर आप सरकार में मंत्री आतिशी को नोटिस देने उनके आवास पर पहुंची। आतिशी ने अपने कैंप कार्यालय के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अधिकारियों से नोटिस प्राप्त करने का निर्देश दिया। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आतिशी के ओएसडी को नोटिस सौंप दिया है। आतिशी को पांच फरवरी तक जवाब देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची थी। आवास पर मौजूद अधिकारी नोटिस लेने के लिए तैयार थे, लेकिन पुलिस ने सीएम को ही नोटिस देने की बात कही। अफसरों से चर्चा के बाद भी केजरीवाल नोटिस लेने नहीं आए। इसके चलते पुलिस को बिना नोटिस दिए ही लौटना पड़ा था। जिसके बाद शनिवार सुबह फिर से क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने केजरीवाल के आवास पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टाफ को शनिवार को नोटिस दे दिया। दिल्ली पुलिस नोटिस को सीधे मुख्यमंत्री को देना चाहती थी, मगर स्टाफ ने दिल्ली पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया। दिल्ली पुलिस ने नोटिस के जरिए अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है। वहीं, दिल्ली पुलिस आज फिर आतिशी को नोटिस देने पहुंची।

भाजपा ने बोला हमला
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'अब तक आतिशी और अरविंद केजरीवाल कह रहे थे कि हमारे पास सबूत हैं और हमारे सात विधायकों को तोड़ा जा रहा है। अब दिल्ली पुलिस सबूत मांग रही है और क्राइम ब्रांच अरविंद केजरीवाल के आवास पर गई, और वह भाग गए। अब जब क्राइम ब्रांच आतिशी के घर गई तो वह गायब थीं।'

वहीं, दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप नेता आतिशी के भाजपा पर आप विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर दिल्ली बीजेपी सचिव हरीश खुराना ने कहा, 'चाहे आतिशी हों या अरविंद केजरीवाल, अगर आपने आरोप लगाए हैं तो आपको सबूत पेश करने होंगे। जिस तरह से ये दोनों लोग भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे हैं, अब भाजपा का हर सदस्य उनसे पूछ रहा है कि वे बताएं कि किन विधायकों से संपर्क किया गया और किसने संपर्क किया। उनके पास कोई सबूत नहीं है।

आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा पर आप विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के आरोप के संबंध में आप नेता आतिशी को दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा नोटिस भेजे जाने पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल और उनकी कंपनी न केवल भ्रष्टाचार के बेताज बादशाह हैं, बल्कि भगोड़े भी बन गए हैं। जब उन पर आरोप लगते हैं तो वे भाग जाते हैं, जब वे दूसरों पर आरोप लगाते हैं और उन आरोपों की पुष्टी करने के लिए दिल्ली पुलिस इनके पास जाती है तब भी ये भागते हैं। अगर आपके आरोप निराधार नहीं हैं और आपके पास सबूत हैं, तो सबूत दीजिए पुलिस को, जांच में सहयोग करें और सभी को बताएं कि कैसे और किस विधायक को लालच दिया जा रहा था। क्या यह वही आरोप है जो आपने दिवंगत अरुण जेटली और नितिन गडकरी पर लगाया था और फिर उसके लिए माफी मांगी थी? पहले वे कहते थे कि वे पहले इस्तीफा देंगे और बाद में जांच कराएंगे, और आज इस्तीफा देना तो दूर की बात है, वे जांच में सहयोग करने के लिए भी तैयार नहीं हैं।'

उधर, दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी, पार्टी सांसद राघव चड्ढा सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं। पुलिस ने मुख्यमंत्री से पूछे 12 सवाल
आम आदमी पार्टी के विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोप मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर 12 सवाल पूछे हैं। इतने ही सवाल मंत्री आतिशी से पूछे जाएंगे। आतिशी अभी चंडीगढ़ में हैं। दिल्ली आते ही उन्हें नोटिस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री व आतिशी के जवाबों से ही पता लगेगा कि विधायक खरीद मामले की जांच किस दिशा में जाएगी।

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछा है कि उनके कितने विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। इन विधायकों के नाम क्या हैं। भाजपा के किस-किस नेता ने आप विधायकों से संपर्क किया। अगर पैसे देने की कोशिश की गई तो किस तरह देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आप से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। भी पूछा है कि कब से विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल से उन विधायकों की सूची मांगी गई है, जिन्हें फोन किया गया है। पुलिस के नोटिस में भाजपा के जिस नेता ने या उसके कार्यकर्ता ने फोन किया था उसका नाम भी मांगा है।

यह है मामला
मंत्री आतिशी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर आप विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये में खरीदने के आरोप लगाए थे। साथ ही, ऑडियो क्लिप होने का दावा दिया था। ऐसे में पुलिस जल्द ही आतिशी को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस देगी। केजरीवाल ने भी पिछले सप्ताह एक्स कर आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में उसकी सरकार को गिराने के लिए उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed