फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case of murder registered after six years in death of youth who fell from roof in Delhi

लाचार सिस्टम: दिल्ली में बदमाशों ने कुकर्म करने के बाद युवक को छत से था फेंका, छह साल बाद दर्ज हत्या का मामला

Mon, 02 Oct 2023 08:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 02 Oct 2023 08:17 PM IST
सार

मृतक की मां का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। इसके बाद उसने मामला दर्ज करने की मांग को लेकर अदालत में गुहार लगाई। मामले की सुनवाई और सभी साक्ष्य देखने के बाद अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
 

विज्ञापन
case of murder registered after six years in death of youth who fell from roof in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के शालीमार इलाके में छह साल पहले संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने इस मामले हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। युवक की मां का दावा है कि उसके बेटे ने होश में आने के बाद बताया था कि कुछ बदमाशों ने उसे अगवा कर एक फ्लैट में बंद कर दिया। फ्लैट में बदमाशों ने उसके साथ कुकर्म करने कोशिश की, जब उसने उनके चंगुल से भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे छत से धक्का दे दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है। 65 साल की विधवा महिला अपने बेटे के साथ सुल्तानपुरी में रहती थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा पीतमपुरा स्थित एक कंपनी में काम करता था। 29 अप्रैल 2017 को बेटा देर रात तक घर नहीं पहुंचा। उसने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद था। रात करीब 11 बजे शालीमार बाग थाने से एक पुलिस कर्मी उसके घर आया और बताया कि बेटा घायल हो गया है और शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर उसने बेटे को बेहोशी हालत में देखा। आर्थिक तंगी की वजह से उसने बेटे को निजी अस्पताल से निकालकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने दावा किया कि अगले दिन बेटा होश में आया। उसने उसे और अपने बहनोई को बताया कि दो बदमाशों ने कार्यालय से आने के दौरान चाकू दिखाकर उसे अगवा कर लिया। दोनों उसे शालीमार बाग स्थित हरियाणा सरकार हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैट में ले गए। उसे कमरे में बंद कर बदमाशों ने शराब पी और फिर उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि तत्कालीन जांच अधिकारी ने उसके बेटे से कुछ खाली कागजात पर तीन-चार हस्ताक्षर करवाए। होश में आने के बाद उसके बेटे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चार मई को दर्द होने की शिकायत पर दोबारा आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने मामला दर्ज करने की मांग को लेकर अदालत में गुहार लगाई। मामले की सुनवाई और सारे साक्ष्य देखने के बाद अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed