फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of murder of minor in Delhi Harsh Vihar

Delhi: हर्ष विहार में नाबालिग की हत्या का मामला, दबदबा बनाने के लिए किया था कत्ल, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Aug 2023 07:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Aug 2023 07:27 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Case of murder of minor in Delhi Harsh Vihar
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में दिल्ली-यूपी की सीमा पर बाइक सवारों ने दो लड़कों को चाकू मार दिया। हमले में एक 16 साल के नाबालिग साजन की मौत हो गई जबकि मोहित (18) बुरी तरह जख्मी हो गया। दिल्ली और यूपी पुलिस में एरिया को लेकर विवाद हुआ। बाद में दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


मामला लोनी बॉर्डर थाने को ट्रांसफर किया गया, लेकिन यूपी पुलिस ने केस लेने से इंकार कर लिया। बाद में हर्ष विहार थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने एरिया में दबदबा बनाने के लिए दोनों को चाकू मारा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी गौरव (18), हिमांशु शर्मा (20), हिमांशु (18) और रंजीत कुमार उर्फ चंदर (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि रविवार रात को हर्ष विहार इलाके में कुछ लोगों ने दो लड़कों को चाकू मार दिया था। हमले में साजन की मौत हो गई जबकि मोहित जख्मी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा नारकोटिक्स सेल ने भी मामले की जांच शुरू की। वारदात के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने एक आरोपी हिमांशु शर्मा को दबोच लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। बाद में उसकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों को भी दबोच लिया गया। चारों ने बताया कि घटना वाले दिन मामूली कहासुनी के बाद इन लोगों ने दोनों लड़कों को चाकू मार दिया था। एरिया में दबदबा बनाने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed