फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of death of two brothers in dog attack in Vasant Kunj both died due to rupture of neck veins

कुत्तों ने किया कत्ल: गर्दन की नसें फटने से हुई दोनों भाइयों की मौत, सिरों के हो चुके थे आठ से नौ टुकड़े

Tue, 14 Mar 2023 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 01:50 AM IST
सार

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से बताया कि कुत्तों ने दोनों भाईयों के सिरों को नोंच लिया था और उनके सिरों के आठ से नौ टुकड़े कर दिए थे। 

विज्ञापन
Case of death of two brothers in dog attack in Vasant Kunj both died due to rupture of neck veins
आनंद (सात) बाएं व आदित्य (पांच वर्ष) दाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में दो मासूम भाइयों आनंद (सात) व आदित्य (पांच वर्ष) को नोंच-नोंच कर मार डालने के मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। दोनों भाइयों की मौत गले की नसें फटने से हुई है। लावारिस कुत्तों ने आदित्य की गर्दन को आगे से नोंच लिया था। इससे उसकी गर्दन की मुख्य नस फट गई थी। कुत्तों ने आनंद की गर्दन का पीछे से मांस नोंच लिया था। इससे उसकी नसें फट गई थीं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने नसों के फटने को ही मौत का कारण बताया है। वहीं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए एमसीडी को तलब किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से बताया कि कुत्तों ने दोनों भाईयों के सिरों को नोंच लिया था और उनके सिरों के आठ से नौ टुकड़े कर दिए थे। परिणामस्वरूप दोनों भाइयों का सिर बुरी तरह फट गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया है कि दोनों के शरीर पर चोट के एक जैसे निशान हैं। सिर, गर्दन, पीठ, हाथ व प्राइवेट अंगों पर एक जैसे ही काटने के निशान हैं। पोस्टमार्टम से पता लगा है कि उनके शरीर पर 25 से ज्यादा नोंचने के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि दोनों भाइयों के शरीर पर नोंचने के एक जैसे और उन्हीं अंगों पर कैसे निशान हैं। क्या दोनों भाइयों को नोंचने वाले लावारिस कुत्तों का झुंड एक ही था। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर खून के सैंपल उठाए हैं। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरों का पता लगा है। पुलिस को दोनों ही घटनास्थलों से 200 मीटर की दूरी तक कोई सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ नहीं मिला है। हालांकि कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली हैं। इनमें कुत्ते घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार
दक्षिण-पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस बच्चों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लावारिस कुत्तों के नोंचने से बच्चों के शरीर का कोई अंग अलग नहीं हुआ।

कुत्तों के हमला करते हुए भौंकने की आ रही थी आवाज
पीएसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि वह आनंद को नोंच कर मार डालने वाले मामले की जांच के लिए इलाके में गए थे। जब कुत्ते आदित्य को नोंच रहे थे तो वह 20 से 25 मीटर दूरी पर थे। वह मौके की तरफ दौड़ा। उसने देखा कि आदित्य का चचेरा भाई चंदन उसे लहुलूहान हालत में उठाकर ला रहा था। वह अपनी गाड़ी से आदित्य को तुरंत स्पाइनल इंजुरी अस्पताल ले गए। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कपड़ों में भी बन गए थे निशान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों भाइयों ने टी-शर्ट पहनी हुई थी। दोनों के कपड़ों पर कुत्तों के काटने के काफी निशान हैं। कपड़ों पर सभी जगह पर छेद थे।

एनसीपीसीआर ने मामले का लिया स्वतः संज्ञान
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सोमवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज में एक वन क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा कथित रूप से मारे गए दो नाबालिग भाइयों की मीडिया रिपोर्टों का स्वत: संज्ञान लेते हुए नगर निगम को समन जारी किया। दिल्ली (MCD) के आयुक्त 17 मार्च को मामले में पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed