फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case filed for three children eloped from bal sudhar griha

बाल सुधार गृह से साढ़े तीन साल पहले भागे थे दो बच्चे तो अब मामला अब दर्ज क्यों..

Mon, 08 Jan 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 08 Jan 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
case filed for three children eloped from bal sudhar griha
डेमो इमेज

गांव धनकोट स्थित बाल सुधार गृह से दो बच्चों के भागने का मामला राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने दर्ज किया है। दोनों ही बच्चे करीब साढ़े तीन साल पहले भाग गए थे। हाल ही में होम के प्रधान बदले और नए प्रधान ने चार्ज संभाला तो मामला सामने आया।

विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शांति भवन ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा गांव धनकोट में लड़कों के लिए चाइल्ड केयर होम बनाया हुआ है। यहां वर्ष 2013 में दो बच्चों को लाया गया था। इसमें कोलकाता निवासी खुशी उर्फ सफूल को 19 जुलाई को लाया गया था।
विज्ञापन


जिस वक्त उसे यहां लाया गया था उस वक्त उसकी उम्र करीब 10 वर्ष थी। 30 जुलाई 2013 को वह बाथरूम की खिड़की से भाग गया था। इसके अलावा 6 वर्षीय रमजान को 17 सितंबर को होम में लाया गया था। यह 18 सितंबर को उस वक्त भाग गया था जब होम का मेन गेट खोलकर यहां सफाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तत्कालीन केयर टेकर ने इस संबंध में किसी को कोई सूचना नहीं दी। हाल ही में जब यहां प्रधान बदले तो उन्होंने यहां दो बच्चे कम पाए। जब रिकॉर्ड चेक किया तो उक्त बात सामने आई। इस पर नए प्रधान शाजी राम स्टेफिन ने राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले को ह्यूमैन ट्रैफिकिंग से जोड़कर भी देख रही है। पुलिस ने यहां के तत्कालीन प्रधान को संदेह के घेरे में ले लिया है। जब बच्चों को यहां लाया गया था और उसके कुछ ही दिन बाद वह यहां से भाग गए थे तो उनकी शिकायत पुलिस को क्यों नहीं दी गई।

इस तरह के कुछ सवालों का जवाब पुलिस को मिलना बाकी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल यह बाल सुधार एवं संरक्षण केंद्र बंद चल रहा है।


इसमें खामियां पाई जाने के कारण कुछ दिन पहले प्रशासन ने इसे बंद करा दिया था। इस दौरान इसका रिकॉर्ड लेकर की जा रही जांच में बच्चों के भागने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed