{"_id":"5d019db9bdec2207066cbf03","slug":"case-filed-against-the-aap-mla-for-plot-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक पर प्लॉट कब्जा करवाने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायक पर प्लॉट कब्जा करवाने का आरोप, मामला दर्ज
Thu, 13 Jun 2019 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : दिल्ली पुलिस वेबसाइट
विकासपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र यादव पर एक प्लॉट पर कब्जा करवाने का आरोप लगा है। 62 वर्षीय बुजुर्ग के आरोप पर रनहौला थाना पुलिस ने कब्जा करने की धाराओं में मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप और विपिन के रूप में हुई है। उधर, विधायक ने कहा कि उनका इस मामले से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ओम प्रकाश शर्मा (62) परिवार के साथ गुप्ता एंक्लेव, विकास नगर, रनहौला इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2002 में उन्होंने दीप एंक्लेव पार्ट-2 में 150 गज का एक प्लॉट खरीदा था।
विज्ञापन
आरोप है कि 2006 में अचानक महेंद्र यादव ने उस प्लॉट को अपना बताना शुरू कर दिया। इसको लेकर कई बार उनका विवाद भी हुआ। महेंद्र यादव ने अपना प्रभाव दिखाकर प्लॉट पर कभी कोई निर्माण कार्य भी नहीं होने दिया।
विज्ञापन
बाद में 2013 में महेंद्र यादव विधायक बन गए तो उनका दबदबा और बढ़ गया। अगस्त 2017 में किसी तरह ओमप्रकाश ने प्लॉट की चारदीवारी कराने के अलावा एक छोटा से कमरा बनवा दिया।
आरोप है कि रविवार को दिन में विधायक के इशारे पर कुछ बदमाश उसके प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से पहुंच गए। आरोपियों ने मेन गेट का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने पीछे वाला लकड़ी का दरवाजा तोड़ दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप व विपिन को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी जिले के जिला पुलिस उपायुक्त सेजूपी कुरुविल्ला का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है।