{"_id":"0411f4340573338b9e3c4004c399c37b","slug":"case-filed-against-south-delhi-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट कांडः खेल मंत्री, मेयर समेत 55 पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट कांडः खेल मंत्री, मेयर समेत 55 पर FIR
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 06 May 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वोट मामले में सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद खेल राज्यमंत्री की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
कोर्ट ने आदेश देते हुए खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया, साउथ दिल्ली की मेयर सरिता चौधरी समेत 55 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
इन 55 लोगों की सूची में कई बड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल है। कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले को लेकर फिर से गहमागहमी शुरु हो गई है।
फर्जी वोट बनाने को लेकर चल रहे मामले में अबतक खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया समेत जिले के कई प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों के नाम सामने आए थे। लेकिन अब यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: RTI कार्यकर्ता की मौत: परिवार को मिले 50 लाख मुआवजा
विज्ञापन
सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र सिंह की कोर्ट इससे जुड़े अन्य मामले में आदेश सुनाते हुए खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया के अलावा दक्षिण दिल्ली की मेयर सरिता चौधरी के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
जिसके बाद सियासत गरमा गई है। इस सूची में कोर्ट ने 55 लोगों के खिलाफ पुलिस एफआईआर का आदेश दिया है जिसमें इन दो बड़े नामों के अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारा देवेंद्र सिंह कादयान समेत कई अन्य नाम भी है।
शिकायतकर्ता मतदाता जागरुकता मंच के अध्यक्ष ओपी कटारिया के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के मेयर के परिवार के दस लोगों के वोट यहां पर फर्जी तरीके से बने हुए है।
कोर्ट की तरफ से अबतक खेल राज्यमंत्री के खिलाफ छह एफआईआर दर्ज होने के बाद एक और एफआईआर के आदेश से मुश्किलें बढ़ गई है।