फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case filed against jaypee and amrapali builder

जेपी और आम्रपाली बिल्डर्स के खिलाफ बायर्स ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

Mon, 01 May 2017 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 01 May 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
case filed against jaypee and amrapali builder
demo pic - फोटो : अमर उजाला

खरीदारों की गाढ़ी कमाई लेकर फ्लैटों पर कब्जा नहीं देने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई जारी है। खरीदारों ने नॉलेज पार्क थाने में जेपी इंफ्राटेक और बिसरख कोतवाली में आम्रपाली बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों बिल्डरों पर निर्धारित समय में कब्जा नहीं देने व धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


खरीदारों ने पुलिस को बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-151 में जेपी का अमन प्रोजेक्ट है। निवेशकों ने बताया कि बिल्डर ने 26 टावर का ढांचा बनाकर खड़ा कर दिया। 3900 लोगों ने फ्लैट बुक कराए थे।
विज्ञापन


बिल्डर ने दिसंबर 2012 में कब्जा देने का वादा किया था। पांच साल का समय बीत गया है और अब काम बंद पड़ा है, जिससे खरीदार परेशान है। वह लगातार बिल्डर से संपर्क कर रहे थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह के भीतर जेपी बिल्डर पर यह दूसरी एफआईआर दर्ज की गई

case filed against jaypee and amrapali builder
प्रतीकात्मक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह पहले खरीदारों ने एसएसपी से मिलकर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। 22 लोगों ने शिकायत देने के बाद सीओ अभिनंदन सिंह से कार्रवाई के संबंध में पूछताछ की।

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सीओ के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने जेपी इंफ्राटेक के निदेशक मनोज गौड़, समीर गौड़, सनी गौड़, पंकज गौड़ समेत कंपनी के 5-6 अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बता दें कि एक माह के भीतर जेपी बिल्डर पर यह दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले विश टाउन प्रोजेक्ट के खरीदारों ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

2000 खरीदारों ने ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली प्रोजेक्ट में फ्लैटों की बुकिंग कराई थी

case filed against jaypee and amrapali builder
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images

उधर, खरीदारों ने बिसरख कोतवाली पुलिस को बताया कि वर्ष 2010-11 में करीब 2000 खरीदारों ने ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के लेजर पार्क प्रोजेक्ट में फ्लैटों की बुकिंग कराई थी। बिल्डर ने तीन साल में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक प्रोजेक्ट का काम अधूरा पड़ा है।

अधिकांश खरीदार 90 फीसदी भुगतान कर चुके हैं। खरीदारों का आरोप है कि जब वे बिल्डर से मिलने का प्रयास करते हैं तो उनकी कोई नहीं सुनता। आरोप है कि बिल्डर उनका पैसा लेकर भाग गया है।

पिछले सप्ताह खरीदारों ने एसएसपी से मुलाकात कर बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। लगभग 200 खरीदारों ने पुलिस को शिकायत दी थी। शनिवार को खरीदार बिसरख कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर बिल्डर पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। बिसरख कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आम्रपाली के सीएमडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed