फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case filed against ASI for beating restaurant manager

फोन न उठाने पर रेस्तरां मैनेजर को मुर्गा बनाकर पीटा, अब ASI पर चोरी का मामला दर्ज

Wed, 27 Nov 2019 02:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Case filed against ASI for beating restaurant manager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फोन नहीं उठाने पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन थाने में बुलाकर रेस्तरां मैनेजर को मुर्गा बनाकर पिटाई करने वाले एएसआई के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एएसआई पर मारपीट, धमकी देने, चोरी और झपटमारी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नोटिस भेजकर आरोपी एएसआई को जांच में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


फरीदाबाद स्थित पंजाबी मोहल्ला निवासी शिवम निजामुद्दीन स्थित एक रेस्तरां में मैनेजर है। पुलिस को दी शिकायत में शिवम ने बताया कि 21 नवंबर की रात निजामुद्दीन रेलवे थाना प्रभारी ने फोन कर रेस्तरां से खाना मंगाया था। उनका ऑर्डर पूरा किया गया। इस बीच थाने में तैनात एएसआई मुकेश मीणा ने उसके मोबाइल पर फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केबिन में फोन होने की वजह से फोन नहीं उठा पाया। तभी थाने से एक व्यक्ति उसके पास आया और बताया कि मुकेश मीणा उसे बुला रहे हैं। वह उसके साथ थाने पहुंचा। मुकेश मीणा थाने के बाहर मौजूद थे।

उसके पहुंचते ही मुकेश मीणा फोन नहीं उठाने को लेकर उसे गालियां देने लगे और उसे मारते हुए थाने के बरामदे पर ले गए और फिर हाथों में हथकड़ी लगाकर उसे चारपाई से बांध कर डंडे से पीटा।

उसका मोबाइल, चश्मा और घड़ी टूट गई। उसके बाद मुकेश मीणा ने उससे 5500 रुपये छीन लिए। आगे से फोन नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी।

अगले दिन शिवम ने थाने में लिखित शिकायत दी। उसके बाद एक वीडियो बनाकर सारी बात बताई और चोटें दिखाई। वीडियो को उसने वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस उपायुक्त ने एएसआई को निलंबित कर जांच के आदेश दे द्रिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed