फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case against yodi aditya nath in noida.

योगी आदित्यनाथ पर नोएडा में केस दर्ज

Fri, 12 Sep 2014 09:10 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
case against yodi aditya nath in noida.

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश में उपचुनाव से दो दिन पहले बृहस्पतिवार देर रात को विवादित भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


आयोग ने योगी को फटकार लगाते हुए राज्य निर्वाचन अधिकारियों से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा था। योगी पर पिछले दिनों नोएडा में भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावना भड़काकर अपनी पार्टी के लिए वोट हासिल करने की कोशिश करने का आरोप है।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को उपचुनाव में प्रचार करने से रोक के बावजूद लखनऊ में भाषण देने के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

नोएडा पुलिस के मुताबिक सेक्टर 39 कोतवाली में योगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 183ए, 295ए, 505 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत मामला दर्ज लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने संयम बरतने की चेतावनी दी

case against yodi aditya nath in noida.

सहायक निर्वाचन अधिकारी/तहसीलदार प्रवीण यादव की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आयोग ने आदेश में भाजपा नेता को भविष्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों में संयम बरतने की चेतावनी दी है।

आयोग ने यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में योगी के खिलाफ मामला दर्ज कराकर इस बारे में शुक्रवार शाम पांच बजे तक सूचित करने को कहा था। नोएडा और राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को उपचुनाव होने वाले हैं। राज्य में योगी भाजपा के प्रमुख प्रचारक हैं।

भड़काऊ भाषण मामले में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं देने के कारण भी आयोग ने भाजपा सांसद के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। आयोग ने कहा है कि उसे अभी तक आपसे जवाब नहीं मिला है।

आपके भाषण की जो सीडी प्राप्त हुई उससे देखने से पता चलता है कि आपने देश के नागरिकों के बीच द्वेष पैदा करने की कोशिश की। आयोग का मानना है कि आपने आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। अब आयोग ऐसे व्यवहार को लेकर आपको चेतावनी देता है कि आप भविष्य में भाषण देते समय संयम बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed