हनी सिंह के गाने पर केस, अक्षय व सनी लियोनी भी फंसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर पॉप सिंगर हनी सिंह के चर्चित गाने ‘चार बोतल वोदका काम मेरा रोज का’ पर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की आगामी फिल्म के एक गाने पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
इन गानों में शराब शब्द के जिक्र पर आपत्ति जताते हुए अक्षय कुमार, हनी सिंह, सनी लियोनी व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और इन गानों पर रोक लगाने की मांग करते हुए अदालत में शिकायत दायर की गई है।
अदालत ने पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) तलब की है।
तो ये है पूरा मामला!
तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी पवन सिंह राजावत के समक्ष बृहस्पतिवार को शिकायत पर बहस करते हुए अधिवक्ता कुनाल कटुमरिया ने कहा कि इन गानों में शराब का खुले आम जिक्र है जिससे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है जबकि शराब के विज्ञापन तक पर रोक है।
गाने में वोदका शब्द का अर्थ पूछते हैं तो उन्हें बताना पड़ता है कि यह एक शराब है। गाने बेहद अनैतिक हैं और इन पर रोक लगनी चाहिए।
अदालत ने शिकायतकर्ताओं से पूछा कि इस संबंध में किस कानून में कार्रवाई बनती है।
अक्षय की फिल्म भी फंस गई!
शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि दिल्ली पुलिस एक्ट व एक्साइज एक्ट में कार्रवाई बनती है। शिकायत पर सुनवाई के बाद अदालत ने सब्जी मंडी थाना पुलिस को कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी।
बता दें कि हनी सिंह के गीत 'चार बोतल वोडका काम मेरा रोज का' के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म के गीत 'आज मैंने पी है' व एक अन्य गीत में शराब का जिक्र होने के कारण आपत्ति से जुड़ा है।