{"_id":"5753d0214f1c1b903c109377","slug":"carrier-options-by-psychometric-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकोमैट्रिक टेस्ट बताएगा करियर के बेहतर विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकोमैट्रिक टेस्ट बताएगा करियर के बेहतर विकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : राजन राय
करियर के सही चुनाव को लेकर युवाओं में अकसर भ्रम की स्थिति बनी रहती है। इस असमंजस की स्थिति से छात्र-छात्राओं को बाहर निकालने के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने साइकोमैट्रिक टेस्ट की शुरुआत की है। इस टेस्ट को देकर कोई भी विद्यार्थी अपने करियर के बेहतर विकल्प को चुन सकता है।
विज्ञापन
संस्थान की वेबसाइट पर इस टेस्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह टेस्ट 45 मिनट का होगा, जिसमें विद्यार्थी की ओरिएंटेशन, व्यवहार, रुचि, व्यक्तित्व, विद्यार्थी की सोच के साथ अन्य पहलुओं का अध्ययन किया जाता है। टेस्ट के परिणाम हाथों हाथ जारी हो जाते हैं। एमआरईआई के एमडी डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि साइकोमैट्रिक टेस्ट छात्रों को करियर की सही राह दिखाएगा ।
विज्ञापन