{"_id":"210c21b374c0e376b2c0ced1bcd3dba6","slug":"carpenter-was-killed-in-bloody-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी रंजिश में कर दी कारपेंटर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी रंजिश में कर दी कारपेंटर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार रात एक कारपेंटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सीने में लगी है। पुलिस को आशंका है कि हत्या का कारण आपसी रंजिश है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को जगप्रवेश अस्पताल से एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तब तक युवक दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान जाफराबाद निवासी जावेद (29) के रूप में हुई। वह कारपेंटर का काम करता था। पुलिस ने जावेद को अस्पताल पहुंचाने वाले गीता कालोनी निवासी अताउरहमान से पूछताछ की। अताउरहमान ने बताया कि वह अपने दोस्त अनुराग शर्मा के साथ घर जा रहा था।
विज्ञापन
शास्त्री पार्क स्थित ईडीएमसी पार्किंग के पास युवक को जख्मी हालत में देखकर उसे ऑटो पर लेकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके से पुलिस को एक खोखा मिला। पास ही ईडीएमसी पार्किंग कार्यालय का गेट खुला हुआ था।
अंदर शराब की बोतल और दो ग्लास पड़े थे। पुलिस ने जावेद की मां नजमा और रियासत अली से रंजिश के बारे में पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है। लेकिन प्राथमिक जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है।