{"_id":"8c2a755ff9f84431ff8eef1dcf1c5b7e","slug":"carl-hoober-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस और विश्व भारती के बीच खिताबी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस और विश्व भारती के बीच खिताबी जंग
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में कार्ल हूबर कप की खिताबी भिड़ंत डीपीएस इंदिरापुरम और विश्व भारती स्कूल की टीम के बीच होगी।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबले में डीपीएस की टीम ने कार्ल हूबर को 26 और विश्व भारती की टीम ने बाल भारती को 91 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता का फाइनल बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
सेक्टर-62 स्थित कार्ल हूबर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। कार्ल हूबर की टीम से हुए पहले सेमीफाइनल में डीपीएस इंदिरापुरम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
प्रद्युम्न यादव के 72 और शौर्य शरण के 48 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कार्ल हूबर की टीम प्रद्युम्न की घातक गेंदबाजी के सामने 19.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
डीपीएस की ओर से प्रद्युम्न ने चार और आशीष ने दो विकेट झटके। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रद्युम्न को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में विश्व भारती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। इसमें ध्रुव गगन ने सर्वाधिक 57 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाल भारती की टीम अक्षय और तनिष्क की खतरनाक गेंदबाजी के सामने 13.5 ओवरों में महज 60 रन पर सिमट गई। अक्षत तिवारी ने चार विकेट और तनिष्क ने तीन विकेट लिए।