फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cargill saw the moon and have celebrated Eid in Delhi, people surf social networking site overnight

कारगिल में देखा चांद और दिल्ली में मना ली ईद, रातभर सोशल साइट खंगालते रहे लोग 

Wed, 06 Jul 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Cargill saw the moon and have celebrated Eid in Delhi, people surf social networking site overnight
ईद उल फितर - फोटो : amar ujala

कारगिल में चांद देखे जाने के बाद बुधवार को शिया समुदाय ने दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में अधिकांश स्थानों पर ईद मना ली। हालांकि, मंगलवार को सुन्नी धर्मगुरुओं ने एलान किया था कि चांद नहीं देखा गया है, लिहाजा ईद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


इराक के शिया धर्मगुरु आयतल्लाह फिसतानी ने मंगलवार देर रात अपनी वेबसाइट पर बुधवार को ईद मनाने का एलान कर दिया। रातभर लोगों ने एक-दूसरे को फोन, सोशल नेटवर्किंग साइट और अन्य साधनों से इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


हालांकि, कुछ लोगों को बुधवार सुबह ही ईद होने का पता लगा। शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अता कर एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। अंजुमन-ए-हैदरी के महासचिव बहादुर अब्बास ने बताया कि मंगलवार शाम को कारगिल में मस्जिद के इमाम ने चांद देखे जाने की तस्दीक की थी। कानपुर व कुछ अन्य जगहों से भी इस तरह की खबरें आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खबर देर से मिलने पर देरी से अदा की गई नमाज

Cargill saw the moon and have celebrated Eid in Delhi, people surf social networking site overnight
नमाज अता करते लोग - फोटो : Amar Ujala

बात इराक के धर्मगुरु आयतल्लाह फिसतानी व ईरान के धर्मगुरु आयातल्लाह खामेनई तक पहुंची। दावों की पुष्टि करने के बाद इराक से एलान हो गया कि भारत, पाकिस्तान समेत पड़ोसी देशों में बुधवार को ही ईद मनाई जाएगी। 

देर से नमाज अदा की गई 
वहीं लखनऊ से मौलाना कब्ले सादिक, कल्बे जव्वाद और अहमद अली आबदी ने शिया समुदाय से बुधवार को ईद मनाने का एलान कर दिया। ईद मनाने की खबर देर से मिलने की वजह से शिया समुदाय की मस्जिदों में बुधवार सुबह देर से ही नमाज अदा की गई। 

लोधी कॉलोनी स्थित दरगाह-शाहे-मर्दा में सुबह 10 बजे ईद की नजाम अदा की गई। इधर, खबर न होने की वजह से बुधवार को कई शिया लोगों ने तो रोजा भी रख लिया था। खबर मिलने के बाद उन्होंने अपना रोजा खोला। नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed