{"_id":"576a7e684f1c1b5964b4879b","slug":"caresses-teenager-to-be-captive-in-the-hotel-after-calling-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहलाकर बुलाने के बाद होटल में बंधक बनाकर किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बहलाकर बुलाने के बाद होटल में बंधक बनाकर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी को मिलने के बहाने बहला फुसला कर बुलाया और फिर एक होटल के कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह किशोरी को चौक पर छोडक़र भाग गया।
विज्ञापन
घर पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई और महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएजीएम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के मुताबिक रविवार की शाम पांच बजे वह घर पर थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले जावेद ने उसे कई बार कॉल कर बात करनी चाही।
विज्ञापन
उसने फोन उठाया तो जावेद ने उसे बात करने के लिए 22 फुट रोड पर बुलाया। किशोरी ने आने से इंकार किया तो जावेद ने खुदकुशी करने की धमकी दी। मजबूर होकर वह जावेद से मिलने 22 फुट रोड पहुंच गई। सडक़ की जगह कहीं और बात करने की बात कह जावेद किशोरी को गोल्फ क्लब होटल ले गया।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक वहां जावेद ने पहले उसे पीटा और फिर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को रात भर होटल के कमरे में रखा और सुबह पटेल चौक पर छोड़कर फरार हो गया। महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।