फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car snatched from buyer at gunpoint in Bulandshahr

बुलंदशहर: पिता ने नहीं की गाड़ी नाम..बेटे ने खरीददार से तमंचे के बल पर छीनी, आरोपी का रवि काना गैंग से संबंध

Fri, 31 Jan 2025 05:40 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 31 Jan 2025 05:40 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में भास्कर गुप्ता ने एक व्यक्ति से बीते दिनों एक्सयूवी कार खरीदी। कार मालिक ने कार को भास्कर गुप्ता के नाम नहीं किया। कुछ दिन बाद बेचने वाले के बेटे ने भास्कर गुप्ता के बेटे से कार छीन ली। मामले में भास्कर गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
Car snatched from buyer at gunpoint in Bulandshahr
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहात कोतवाली क्षेत्र की जीवन गीत कॉलोनी निवासी भास्कर गुप्ता ने एक व्यक्ति से बीते दिनों एक्सयूवी कार खरीदी, लेकिन कई बार कहने के बावजूद व्यक्ति ने कार उनके नाम नहीं की। बीते दिनों जब उनका बेटा कार को धुलाई के लिए लेकर गया तो बेचने वाले के बेटे ने कार को तमंचे के बल पर छीन लिया। इस दौरान कार में 1.80 लाख नकदी और करीब 30 हजार रुपये कीमत की घड़ी भी थी।

विज्ञापन


पीड़ित भास्कर गुप्ता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने चार मार्च 2024 को औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी एक व्यक्ति से एक्सयूवी कार 9.50 लाख रुपये नकद और 21,400 रुपये की 45 किस्तें जमा करने के बाद कार खरीदी थी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी विक्रेता से उक्त कार को अपने नाम कराने को कहा तो आरोपी उन्हें टाल-मटोल करता रहा। 
विज्ञापन


20 जनवरी 2025 को शाम करीब चार बजे पीड़ित का बेटा तीर्थ गुप्ता कार को धुलवाने के लिए चांदपुर रोड पर लेकर गया था, जहां आरोपी विक्रेता का पुत्र तमंचा लेकर पहुंच गया और जबरन कार को उनके पुत्र से छीन कर ले गया। इस दौरान कार में 1.80 लाख रुपये नकदी और करीब 30 हजार रुपये की एक घड़ी भी रखी हुई थी। पीड़ित के पुत्र ने विरोध किया तो आरोपी हत्या की धमकी देकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी कार विक्रेता हिस्ट्रीशीटर रवि काना गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिससे पीड़ित को भविष्य में जान का खतरा बना हुआ है। मामले में एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed