फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car riders shot dead in Noida.

कार को घेरकर लुटेरों ने भूना, हत्या के बाद लाखों की लूट

Mon, 25 Aug 2014 10:58 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
Car riders shot dead in Noida.

नोएडा के फेस-दो थाना क्षेत्र के नंगला चरण दास रोड पर रविवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने एक चिकन सप्लायर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लुटेरों ने छह लाख रुपये भी लूट लिए। फेस दो थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जस्सीपुरा गाजियाबाद निवासी इकरामुद्दीन उर्फ इकराम (38) का चिकन सप्लाई का काम था। वह दिल्ली के गाजीपुर मंडी से जिंदा चिकन लेकर नोएडा, दादरी, कुलेसरा व अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था। रविवार को वह अपने भतीजे चांद (22) के साथ चिकन सप्लाई के पैसे की वसूली के लिए यहां आया हुआ था।
विज्ञापन


पैसे की वसूली के बाद दोनों देर रात  कार से नंगला चरण दास गांव के पास नंगला चरण दास रोड से गुजर रहे थे। तभी एकाएक चार अज्ञात बदमाशों ने कार रुकवाकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी में इकराम को करीब 5-6 गोलियां लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलाने के बाद लुटेरों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

Car riders shot dead in Noida.

गोली चलाने के बाद लुटेरों ने कलेक्शन के करीब छह लाख रुपये लूटे और फरार हो गए। गोलीबारी की घटना में चांद को कोई चोट नहीं आई। उसकी मानें तो उसने सीट के नीचे झुककर अपनी जान बचाई।

लुटेरों के भागने के बाद चांद ने अपने कुछ करीबियों को फोन करके मामले की जानकारी दी और इकराम को नजदीक के यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने दी।

चांद ने पुलिस को बताया कि गाड़ी रुकने के बाद लुटेरों ने बिना पूछे पहले गोलियां चलाईं और उसके बाद पैसे लूटे गए। वारदात के समय वह अपनी जान बचाने के लिए नीचे झुक गया। इस वजह से उसे गोलियां नहीं लगी। घटना के बाद कार के अगले शीशे पर गोलियों के तीन निशान पाए गए।

वहीं, बगल का शीशा भी टूटा हुआ है। इस बाबत सीओ-तृतीय राजकुमार मिश्र ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पीसीआर-18 मौके पर पहुंची। इसके अलावा मृतक के भतीजे से भी जानकारी ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तमंचे के बल पर लूटी सोने की चेन

Car riders shot dead in Noida.

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित एल्डिको मिडोज सोसायटी के बाहर टहल रहे दंपति को तमंचे के बल पर रोककर बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूट ली। घटना बीते शुक्रवार की है।

ग्रेनो की एल्डिको मिडोज सोसायटी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। बीते शुक्रवार की शाम पत्नी के साथ वो टहलने के लिए निकला था। रात में सोसायटी के बाहर टहलने के बाद जैसे ही घर की ओर लौटा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और तमंचे के बल पर उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन लूट कर ले गए।

मामले की सूचना उसी समय पीड़िता ने 100 नंबर पर दी। उसके बाद कासना कोतवाली में भी घटना की तहरीर दी गई । लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका है।

प्रोफेसर से कार लूटने की कोशिश
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के नॉलेज पार्क  स्थित एक कॉलेज के प्रोफेसर से बदमाशों ने कार लूटने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
नोएडा निवासी प्रशांत गुप्ता नॉलेज पार्क  के एक इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर हैं। रविवार देर शाम वे कॉलेज से अपनी सेंट्रो कार से नोएडा स्थित  घर के लिए चले थे। इसी दौरान एक्सपो मार्ट के सामने एक ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर प्रोफेसर को रोक लिया। बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया तो प्रोफेसर सकते में आ गए और अचानक कार को तेजी से भगा लिया। ऑल्टो सवार बदमाशों ने कार का पीछा किया। लेकिन तब तक प्रोफेसर बहुत दूर निकल चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed