उल्टा चोर कोतवाल को डांटे: पुलिस ने कहा- कार में तेज संगीत मत बजाओ, तो सिपाही के सिर पर दे मारी बीयर की बोतल
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पता चला कि एक आरोपी अशोक व दूसरा यश चौहान था। आरोपी पदमसिंह नगर, सराय रोहिल्ला इलाके में रहते थे। इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में पेट्रोलिंग स्टाफ ने कार सवार युवकों को धीमी आवाज में संगीत सुनने की नसीहत दी तो आरोपियों ने बीयर की बोतल से टीम पर हमला कर दिया। वारदात के दौरान आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया। हमले में एक सिपाही सिर में बोतल लगने की वजह से बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान अशोक उर्फ आशु (22) और जिम ट्रेनर यश प्रताप सिंह उर्फ यश चौहान (22) के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को गुलाबी बाग थाने का पुलिस स्टाफ पेट्रोलिंग पर था। इस बीच सिपाही प्रदीप, रिखिल और विजय पैदल पेट्रोलिंग करते हुए किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। तभी वहां से कार सवार तीन युवक काफी तेज आवाज में संगीत बुजाते हुए निकले। पुलिसकर्मियों ने उनको संगीत धीमा करने का इशारा किया तो आरोपी कार यू-टर्न लेकर वापस ले आए। आरोपियों ने तीनों पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास किया।
सिपाही प्रदीप के सिर पर बीयर की बोतल मारी
वारदात के बाद आरोपी फरार होने लगे। राहगीरों की मदद से पुलिस जवानों ने आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। इस बीच करीब दस मिनट पीछा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की कार रुकवा ली। बातचीत के दौरान अचानक एक आरोपी ने सिपाही प्रदीप के सिर पर बीयर की बोतल दे मारी। प्रदीप का सिर फट गया। आरोपी हमला कर वहां से फरार हो गए। प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ।