{"_id":"5b28a2254f1c1bab6e8b8a95","slug":"car-parking-protest-near-kids-zone-and-central-park-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किड्स जोन और सेंट्रल पार्क के पास कार पार्किंग का विरोध, फ्लैट नंबर मिटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किड्स जोन और सेंट्रल पार्क के पास कार पार्किंग का विरोध, फ्लैट नंबर मिटाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
नंबर मिटाता बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसायटी में किड्स जोन और सेंटल पार्क के पास बनी पार्किंग का विरोध शुरू हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर विरोध हुआ है। सोसायटी के बुजुर्ग और महिलाओं ने मिलकर पार्किंग स्थल पर लिखे फ्लैटों के नंबरों को पेंट कर मिटा दिया है।
वहीं पार्किंग आवंटियों ने इसका विरोध किया है। मंगलवार को इस संबंध में उनकी सोसायटी इंचार्ज के साथ वार्ता होगी। निराला एस्टेट सोसायटी में 1,940 फ्लैट हैं। बिल्डर ने दिसंबर, 2016 में कब्जा देना शुरू कर दिया था।
इस समय सोसायटी में करीब 1200 परिवार रह रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सोसायटी के अंदर किड्स जोन और सेंट्रल पार्क बना हुआ है। उसके पास जमीन खाली है।
बिल्डर ने उसका प्रयोग नहीं करने का वादा किया था, लेकिन हाल ही में बिल्डर ने उस जमीन पर पार्किंग बना दी और फ्लैट मालिकों को आवंटित कर दी। पार्क और किड्स जोन के पास 300 कारों की पार्किंग है। वाहनों के आने-जाने से बच्चों के साथ हादसा होने का खतरा बढ़ गया है।

व्हाट्सऐप ग्रुप पर चल रही है बहसबाजी
नंबर मिटाती बुजुर्ग महिला
- फोटो : अमर उजाला
सोसायटी का एक व्हाट्सऐप ग्रुप बना हुआ है, जिस पर सभी लोग जुडे़ हैं। पार्किंग आवंटी ग्रुप में अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। सोमवार को दोनों तरफ के लोगों में जमकर बहसबाजी हुई।
पार्किंग आवंटी मंगलवार को सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज के साथ बैठक करेंगे। अगर वहां पर कोई नतीजा नहीं निकला, तो फिर शनिवार को बिल्डर के साथ बैठक करेंगे।
पार्किंग आवंटी मंगलवार को सोसायटी के मेंटेनेंस इंचार्ज के साथ बैठक करेंगे। अगर वहां पर कोई नतीजा नहीं निकला, तो फिर शनिवार को बिल्डर के साथ बैठक करेंगे।