{"_id":"68ac3ecfe30727bf79d1a095d3135da0","slug":"car-looted-from-property-dealer-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर प्रॉपर्टी डीलर से लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा दिखाकर प्रॉपर्टी डीलर से लूटी कार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 29 Jan 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कोतवाली इलाके के बागपुर गांव के समीप मंगलवार शाम, पांच हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से कार लूट ली। इस संबंध में डीलर की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कासना निवासी महेंद्र नागर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। मंगलवार सुबह अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर वे गांव बागपुर गए थे। शाम को अपनी कार से कासना लौट रहे थे।
विज्ञापन
बागपुर गांव के पास ही पीछे से आई कार में सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर उनकी स्विफ्ट कार को रुकवा लिया और उन्हें कार से नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कार लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। महेंद्र ने तुरंत ही कार लूट की सूचना दनकौर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।